राहुल के आरोपों पर भाजपा नेता अजय यादव का पलटवार:कहा- कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर भ्रम फैला रही, चुनाव आयोग ने खुद सफाई दी

राहुल के आरोपों पर भाजपा नेता अजय यादव का पलटवार:कहा- कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर भ्रम फैला रही, चुनाव आयोग ने खुद सफाई दी

अशोकनगर में भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह यादव ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को लेकर लोगों में भ्रम फैला रही है। यादव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनाव आयोग, एसआईआर और मतदाता सूची पर गलत आरोप लगाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लोगों का भरोसा कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र कलावत और जिला मीडिया प्रभारी डॉ. हरवीर सिंह रघुवंशी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को हुई बैठक में इस मामले पर खुद सफाई दी थी। तीनों चुनाव आयुक्तों ने साफ किया था कि देशभर में चल रहा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सबकी सहमति से लिया गया फैसला है। यादव ने सवाल उठाया कि जब संवैधानिक संस्था ने खुद बात साफ कर दी है, तो राहुल गांधी और कांग्रेस अब भी किस आधार पर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद राहुल गांधी की मीडिया रिपोर्ट की सच्चाई पर ही सवाल उठ गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *