मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल झालावाड़ आएंगे:कोलाना हवाई पट्टी पर कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, तैयारियों में जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल झालावाड़ आएंगे:कोलाना हवाई पट्टी पर कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, तैयारियों में जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार, 29 सितंबर को झालावाड़ आएंगे। वे कोलाना हवाई पट्टी पर दोपहर 2:45 बजे से शाम 4:45 बजे तक कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:35 बजे हेलीकॉप्टर से कोलाना हवाई पट्टी पहुंचेंगे। दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दो घंटे कार्यकर्ताओं से संवाद जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और संवाद कार्यक्रम को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कोलाना हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री करीब दो घंटे कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री झालावाड़ में इस तरह के जन संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इससे पहले वे डग क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भी पहुंच चुके हैं। हवाई पट्टी पर व्यवस्थाएं तेज मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए कोलाना हवाई पट्टी पर साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम चल रहा है। संवाद कार्यक्रम के लिए अलग से पंडाल लगाया जा रहा है और कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारी मौके पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। शाम 5 बजे किशनगढ़ के लिए रवाना कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे कोलाना हवाई पट्टी से विशेष विमान के जरिए किशनगढ़ (अजमेर) के लिए रवाना होंगे। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *