राष्ट्रीय खेल दिवस- ‘मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि’:DM ने मैदान में उछाला सिक्का, कबड्डी मैच का शुभारंभ; सफल प्रतिभागी पुरस्कृत

राष्ट्रीय खेल दिवस- ‘मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि’:DM ने मैदान में उछाला सिक्का, कबड्डी मैच का शुभारंभ; सफल प्रतिभागी पुरस्कृत

शेखपुरा में राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को एक भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिले के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेहुस में हुआ, जिसका शुभारंभ जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… इसके बाद उन्होंने विधिवत रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने जिला पदाधिकारी को ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के प्रतीक स्वरूप एक पौधा और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुई। खेलकूद मानव जीवन का अभिन्न अंग जिला पदाधिकारी ने मैदान में सिक्का उछालकर (टॉस) कबड्डी मैच का शुभारंभ भी करवाया। खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलकूद मानव जीवन का अभिन्न अंग है, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि जिले के लगभग सभी विद्यालयों में खेल के मैदानों का निर्माण हो चुका है, जिससे शेखपुरा ने खेल के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। डीएम ने मेहुस विद्यालय को एक मॉडल स्कूल बताया और कहा कि प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों ने एक-एक स्कूल को गोद लिया है ताकि शिक्षा और खेल व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। अनुशासित रहें, टीम भावना से खेलें उन्होंने बच्चों से प्रतिदिन सुबह शारीरिक गतिविधि करने और पढ़ाई व खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। जिला पदाधिकारी ने बच्चों को अनुशासित रहने, टीम भावना से खेलने, माता-पिता का नाम रोशन करने और समाज को आगे बढ़ाने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) के विजेता शामिल थे। प्रथम इशिका कुमारी, उच्च विद्यालय, मेहुस, द्वितीय आरती कुमारी, मध्य विद्यालय रामनुबिघा,
तृतीय तस्लीमा खातून उच्च विद्यालय मेहुस रहा।
उसी तरह 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) प्रथम अमरजीत कुमार उच्च विद्यालय, मेहुस
द्वितीय अमन कुमार उच्च विद्यालय, मेहुस तृतीय अखिलेश कुमार मध्य विद्यालय, रामनुबिघा रहा। खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया।इस ​समारोह के दौरान जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, खेल शिक्षक, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरा परिसर खेल भावना और उत्साह का माहौल रहा। शेखपुरा में राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को एक भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिले के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेहुस में हुआ, जिसका शुभारंभ जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… इसके बाद उन्होंने विधिवत रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने जिला पदाधिकारी को ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के प्रतीक स्वरूप एक पौधा और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुई। खेलकूद मानव जीवन का अभिन्न अंग जिला पदाधिकारी ने मैदान में सिक्का उछालकर (टॉस) कबड्डी मैच का शुभारंभ भी करवाया। खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलकूद मानव जीवन का अभिन्न अंग है, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि जिले के लगभग सभी विद्यालयों में खेल के मैदानों का निर्माण हो चुका है, जिससे शेखपुरा ने खेल के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। डीएम ने मेहुस विद्यालय को एक मॉडल स्कूल बताया और कहा कि प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों ने एक-एक स्कूल को गोद लिया है ताकि शिक्षा और खेल व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। अनुशासित रहें, टीम भावना से खेलें उन्होंने बच्चों से प्रतिदिन सुबह शारीरिक गतिविधि करने और पढ़ाई व खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। जिला पदाधिकारी ने बच्चों को अनुशासित रहने, टीम भावना से खेलने, माता-पिता का नाम रोशन करने और समाज को आगे बढ़ाने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) के विजेता शामिल थे। प्रथम इशिका कुमारी, उच्च विद्यालय, मेहुस, द्वितीय आरती कुमारी, मध्य विद्यालय रामनुबिघा,
तृतीय तस्लीमा खातून उच्च विद्यालय मेहुस रहा।
उसी तरह 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) प्रथम अमरजीत कुमार उच्च विद्यालय, मेहुस
द्वितीय अमन कुमार उच्च विद्यालय, मेहुस तृतीय अखिलेश कुमार मध्य विद्यालय, रामनुबिघा रहा। खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया।इस ​समारोह के दौरान जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, खेल शिक्षक, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरा परिसर खेल भावना और उत्साह का माहौल रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *