कानपुर देहात में बिजली चोरी करते 21 लोग पकड़े गए:विजिलेंस टीम ने दो गांवों में चलाया अभियान, सभी के खिलाफ केस दर्ज

कानपुर देहात में बिजली चोरी करते 21 लोग पकड़े गए:विजिलेंस टीम ने दो गांवों में चलाया अभियान, सभी के खिलाफ केस दर्ज

कानपुर देहात में विद्युत चोरी के खिलाफ विजिलेंस टीम का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार और बुधवार को अलग-अलग गांवों में चलाए गए चेकिंग अभियान में टीम ने बिजली चोरी करते 21 उपभोक्ताओं को मौके पर पकड़ा। विजिलेंस टीम ने बुधवार शाम 4 बजे कार्रवाई की जानकारी दी। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। बेडामऊ में 10 उपभोक्ता पकड़े पहली कार्रवाई मंगलवार 6 अक्टूबर को थाना बरौर क्षेत्र के बेडामऊ गांव में की गई। विजिलेंस टीम ने विद्युत कनेक्शनों और आपूर्ति व्यवस्था की जांच की। चेकिंग के दौरान 10 उपभोक्ता बिजली चोरी करते मिले। टीम ने मौके पर विद्युत चोरी के मामले दर्ज कर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। तोड़ा मोहम्मदपुर में 11 लोग मिले चोरी करते बुधवार 7 अक्टूबर को विजिलेंस टीम ने थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के तोड़ा मोहम्मदपुर गांव में अभियान चलाया। टीम ने घरों और विद्युत कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान 11 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। दोनों दिनों की कार्रवाई में कुल 21 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। कटिया से बिजली इस्तेमाल न करने की अपील लगातार चेकिंग से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप है। विभाग ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के जरिए ही बिजली का इस्तेमाल करने और अनधिकृत कटिया या अन्य माध्यमों से बिजली चोरी नहीं करने की अपील की है। कार्रवाई में विजिलेंस प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेंद्र पाल, जेई विजिलेंस नितिल उपाध्याय, जेई प्रशांत पांडेय बारा, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल सुदेश कुमार और महिला हेड कांस्टेबल उषा कमल शामिल रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *