रायबरेली में अखिलेश आज PDA रथ यात्रा की करेंगे शुरुआत:ABVP-सपा छात्रसभा विवाद के बाद दौरा, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे सपा प्रमुख

रायबरेली में अखिलेश आज PDA रथ यात्रा की करेंगे शुरुआत:ABVP-सपा छात्रसभा विवाद के बाद दौरा, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे सपा प्रमुख

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली पहुंचेंगे। हाल में सपा छात्र सभा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद हो रहे इस दौरे में अखिलेश यादव पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वह हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पर चाय पर चर्चा करेंगे। इसके बाद PDA रथ के जरिए पार्टी के जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। चुरुआ से PDA रथ पर सवार होंगे तय कार्यक्रम के मुताबिक, अखिलेश यादव लखनऊ से सड़क मार्ग से रायबरेली आएंगे। रायबरेली सीमा के पास चुरुआ से वह PDA रथ पर सवार होंगे। इसके बाद रथ से हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पहुंचेंगे। वहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ चाय पर चर्चा का कार्यक्रम है। उनका रायबरेली में शाम तक रुकने का कार्यक्रम है। छात्र सभा-ABVP विवाद के बाद दौरा 17 सितंबर को फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा और एबीवीपी से जुड़े सदस्यों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भी आमना-सामना हुआ। सपा की ओर से पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए थे। इसी मामले के बाद अखिलेश यादव ने रायबरेली आने और राहुल लोधी के घर चाय पीने की घोषणा की थी। पार्टी नेताओं के मुताबिक, अखिलेश यादव दौरे के दौरान पूरे मामले की जमीनी जानकारी लेंगे। हालांकि प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई को लेकर लगाए गए आरोपों को संबंधित पक्षों के बयानों के रूप में ही देखा जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि अखिलेश यादव के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने भी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। दौरे को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सपा कार्यकर्ताओं की ओर से होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। पार्टी कार्यालय से लेकर कार्यक्रम स्थल तक कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारियां की हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट एसपी रवि कुमार के मुताबिक, अखिलेश यादव के दौरे को देखते हुए जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। सुरक्षा में पीएसी बल भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, सुपर मार्केट, घंटाघर और जिला अस्पताल चौराहे से डिग्री कॉलेज चौराहे की ओर जाने वाले मार्गों पर कार्यक्रम के दौरान वाहनों के आवागमन को रोका जाएगा। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जरूरी इंतजाम किए गए हैं। रायबरेली से शुरू होगा PDA रथ अभियान अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली से समाजवादी PDA रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे। पार्टी के मुताबिक, इस रथ के जरिए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों तक जनसंपर्क बढ़ाने का अभियान चलाया जाएगा। रायबरेली से शुरुआत के बाद इस रथ को प्रदेश के अन्य हिस्सों में ले जाने की योजना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *