रायगढ़ में सड़क पर स्कूटी फिसलने से महिला गिरी:ट्रक के पहिये से कुचलने से हुई मौत, ढिमरापुर-उर्दना रोड में हुआ दर्दनाक हादसा

रायगढ़ में सड़क पर स्कूटी फिसलने से महिला गिरी:ट्रक के पहिये से कुचलने से हुई मौत, ढिमरापुर-उर्दना रोड में हुआ दर्दनाक हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। घटना सुबह उस समय घटित हुई, जब महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर उर्दना रोड की ओर जा रही थी। तभी स्कूटी के फिसलने से वह गिर गई और बगल से गुजर रही ट्रक के पहियों के नीचे आ जाने से उसकी मौत हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ में रहने वाली नंदकुमारी सिंह 55 साल रविवार की सुबह तकरीबन 10 बजे अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर ढिमरापुर रोड से उर्दना की ओर जा रही थी। रोड पर पानी गिरने के कारण कीचड़ था और अचानक से स्कूटी फिसल गई। इसके कारण महिला स्कूटी से गिर गई और तभी उनके बगल से गुजर रहे ट्रक के पहियों की चपेट में वह आ गई। इससे मौके पर ही खून से लथपथ हालत में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रोड की हालत लंबे समय से खराब
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यह रोड पिछले लंबे समय से इसी हाल में है और सड़क में कीचड़ होने के कारण अक्सर लोग इसमें फिसलकर गिर रहे हैं। वहीं जगह-जगह गड्ढे भी हैं और सुबह से लेकर रात तक इस सड़क पर भारी वाहनों का आना-जाना लगा होता है। जिसके कारण लोगों को हर दिन समस्याओं से जुझना पड़ता है। बारिश में कीचड़ और अन्य मौसम में धूल के कारण परेशानी बनी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *