रामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को देशभर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय रामपुर में भी ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम सात बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी सक्सेना के नेतृत्व में चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की मंगलकामना करते हुए दीप प्रज्वलित किए। हर वार्ड और विभाग में जलाए दीये अस्पताल के विभिन्न वार्ड और विभागों में ‘आशीर्वाद का दिया’ के आकार में दीये प्रज्वलित किए गए। इस दौरान अस्पताल परिसर में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित वैलेंटीना विक्टर और जनप्रतिनिधि द्वारा नामित शुभम सक्सेना अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनसेवा से सीख लेने की कही बात मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री पिछले 25 वर्षों से जनसेवा के कार्य में लगे हैं। उनसे सेवा और समर्पण की भावना सीखनी चाहिए। उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और स्वास्थ्य विभाग में भी नई तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है। कार्यक्रम में डॉ. लखवीर सिंह, हरीश चंद्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल मौर्य, संजीव दिवाकर समेत विभिन्न संवर्गों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

