रामडीहरा अद्वैत आश्रम में भंडारे का आयोजन:सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, पुलिस बल भी तैनात रही

रामडीहरा अद्वैत आश्रम में भंडारे का आयोजन:सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, पुलिस बल भी तैनात रही

तिलौथू प्रखंड के रामडीहरा स्थित अद्वैत आश्रम में शुक्रवार शाम वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। जो देर रात तक चला। आश्रम के महंत ईश्वरानन्द महाराज की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में हजारों महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। महंत ईश्वरानन्द महाराज ने बताया कि अद्वैत आश्रम रामडीहरा की स्थापना साल 1962 में हुई थी। यहां हर साल दशहरा के तीसरे दिन बड़े उत्साह के साथ वार्षिक भंडारा होता है। इस दौरान महात्मा प्रवचन के जरिए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देते हैं। रात में जागरण के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए अमझोर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ तैनात थे। पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। तिलौथू प्रखंड के रामडीहरा स्थित अद्वैत आश्रम में शुक्रवार शाम वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। जो देर रात तक चला। आश्रम के महंत ईश्वरानन्द महाराज की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में हजारों महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। महंत ईश्वरानन्द महाराज ने बताया कि अद्वैत आश्रम रामडीहरा की स्थापना साल 1962 में हुई थी। यहां हर साल दशहरा के तीसरे दिन बड़े उत्साह के साथ वार्षिक भंडारा होता है। इस दौरान महात्मा प्रवचन के जरिए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देते हैं। रात में जागरण के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए अमझोर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ तैनात थे। पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *