रामकोला धाम में परमहंस परमानन्द जी के प्राकट्योत्सव पर भजन:मनोज तिवारी ने समां बांधा, संतों के आशीर्वचन और भक्ति गीतों से परिसर भक्तिमय हुआ

रामकोला धाम में परमहंस परमानन्द जी के प्राकट्योत्सव पर भजन:मनोज तिवारी ने समां बांधा, संतों के आशीर्वचन और भक्ति गीतों से परिसर भक्तिमय हुआ

कुशीनगर के रामकोला स्थित सनातन विश्व दर्शन मंदिर, रामकोला धाम में श्री श्री 1008 परमहंस परमानन्द जी महाराज के प्राकट्योत्सव पर शनिवार देर रात तक भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। के आशीर्वचन, भक्ति गीतों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा परिसर देर शाम तक भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भोजपुरी गायक, अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
प्राकट्योत्सव के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। संतों ने प्रवचन और आशीर्वचन के माध्यम से सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर तक भजन-कीर्तन में शामिल रहे और संतों का आशीर्वाद लिया।
मनोज तिवारी बोले- सत्ता के लिए लोगों का दिल जीतना जरूरी
कार्यक्रम में पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष दिग्भ्रमित होकर सड़क पर उत्पात मचाकर सत्ता हासिल करने का षडयंत्र कर रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए लोगों का दिल जीतना पड़ता है।
मनोज तिवारी की मौजूदगी से कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला। भोजपुरी गीत-संगीत से जुड़े होने के कारण श्रद्धालुओं में भी उनके प्रति खास उत्सुकता रही। धार्मिक आयोजन के बीच उनके पहुंचने पर आयोजकों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
संस्कृति को मजबूत करने का संदेश
आयोजकों ने कहा कि परमहंस परमानन्द जी महाराज का प्राकट्योत्सव श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का पर्व है। इस तरह के आयोजनों से सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति नई पीढ़ी में भी जुड़ाव बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद लिया और धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की।
कार्यक्रम में स्थानीय सांसद विजय कुमार दूबे, रामकोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय प्रकाश गौड़, कार्यक्रम के व्यवस्थापक एवं संरक्षक रंगनाथ बाबा समेत भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *