गौतमबुद्ध नगर के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा। महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को समर्पित सशक्त महिला उद्यमी संगठन का शुभारंभ समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। संगठन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में जिले की सैकड़ों महिला उद्यमियों, उद्योगपतियों एवं विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाओं ने भाग लिया। समारोह में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह मुख्य अतिथि रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस आयोजन में शासन-प्रशासन के हर विभाग और प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

