सिद्धार्थनगर के कुड़ी गांव में पेड़ काटने पर विवाद:पट्टीदार ने की मारपीट, छह दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

सिद्धार्थनगर के कुड़ी गांव में पेड़ काटने पर विवाद:पट्टीदार ने की मारपीट, छह दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। 18 अक्टूबर को सागौन और आम के पेड़ काटने का विरोध करने पर श्यामसुंदर यादव के साथ मारपीट की गई। श्यामसुंदर यादव ने आरोप लगाया कि उनके पट्टीदार दीनानाथ यादव ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से चला गया। श्यामसुंदर ने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है। इस मामले में घटना के छह दिन बाद 24 अक्टूबर को डुमरियागंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *