राजीव गांधी जयंती पर जायस में निबंध प्रतियोगिता:मलिक मोहम्मद जायसी पर, 51 छात्र सम्मानित

राजीव गांधी जयंती पर जायस में निबंध प्रतियोगिता:मलिक मोहम्मद जायसी पर, 51 छात्र सम्मानित

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जायस के मलिक मोहम्मद जायसी इंटर कॉलेज में एक निबंध प्रतियोगिता और पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सूफी संत और कवि मलिक मोहम्मद जायसी के जीवन, साहित्य और विचारों पर आधारित निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जायस क्षेत्र के प्रसिद्ध साहित्यकारों और वरिष्ठ शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनीषा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत और राजीव गांधी के आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम के आयोजक और विद्यालय प्रबंधक अनुराग सिंह, प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह तथा कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें शिक्षा, साहित्य तथा समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राजीव गांधी जयंती के अवसर पर अमेठी संसदीय क्षेत्र के 52 विद्यालयों में सामान्य ज्ञान और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर, माल्यार्पण, पुष्पार्पण, संगोष्ठी और सद्भावना पदयात्राएं सहित कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *