बिलासपुर में डेयरी से पनीर का लिया सैंपल:अपना मार्ट में छापेमारी, अरहर दाल और चिकन फैक्ट्री रेस्टोरेंट से भी एग बिरयानी का लिया सैंपल

बिलासपुर में डेयरी से पनीर का लिया सैंपल:अपना मार्ट में छापेमारी, अरहर दाल और चिकन फैक्ट्री रेस्टोरेंट से भी एग बिरयानी का लिया सैंपल

बिलासपुर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का बने खाबो, बने रहिबो 2.0 अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत बुधवार को शहर के अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। विभाग ने इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा है। डीओ आर आर देवांगन ने बताया कि, विभाग की टीम ने अमृत्युल्य मिल्क प्रोडक्ट चिंगराजपारा से पनीर और मंदिर चौक स्थित चिकन फैक्ट्री रेस्टोरेंट से एग बिरयानी नमूना लिया। सभी नमूनों को खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अपना मार्ट में छापेमारी, अरहल दाल का लिया सैंपल
वहीं, विभाग को रायपुर रोड तिफरा स्थित अपना मार्ट की शिकायत मिली थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए टीम मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर वहां से अरहर दाल का सैंपल लिया। उसे भी जांच के लिए लैब भेजा गया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों को देखते हुए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी। एक दिन पहले बंद कराया था श्रीराम स्वीट्स
विभाग के अफसरों ने श्री राम स्वीट्स की जांच के दौरान दुकान से तैयार पेड़ा का नमूना लिया। इसे खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकान में करीब 15 किलो बर्फी भी मिली, जिसे अधिकारियों ने मौके पर नष्ट करा दिया। वहीं, खाद्य लाइसेंस निलंबित करते हुए दुकान को बंद करा दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *