‘राजनीतिक फायदे के लिए सेना का इस्तेमाल कर रही कांग्रेस’:भाजपा प्रवक्ता का आरोप, कहा- चीन, अरुणाचल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा

‘राजनीतिक फायदे के लिए सेना का इस्तेमाल कर रही कांग्रेस’:भाजपा प्रवक्ता का आरोप, कहा- चीन, अरुणाचल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा

भाजपा ने कांग्रेस पर देश की सेना को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने और दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक हताशा, निराशा और फ्रस्ट्रेशन के कारण देश की प्रमुख संस्थाओं के साथ-साथ अब भारतीय सेना को भी बदनाम करने पर पूरी तरह उतारू हो चुकी है। भाजपा के बिहार प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कहा है कि एक खतरनाक साजिश के तहत डीपफेक तकनीक का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि भारतीय सेना के अधिकारी ब्रिगेडियर कालिया की साल 2023 में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो को डीपफेक तकनीक के माध्यम से एडिट किया गया है। आवाज का क्लोन बनाकर चीन, अरुणाचल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा इस फर्जी वीडियो में ब्रिगेडयर कालिया की आवाज का क्लोन बनाकर चीन और अरुणाचल प्रदेश को लेकर झूठा और भ्रामक भ्रम फैलाया जा रहा है। वीडियो में ऐसा दर्शाया जा रहा है कि चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है और वहां सैनिकों तथा युवाओं को तैनात किया जा रहा है। ब्रिगेडियर कालिया ने अपनी उस वास्तविक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसे एक भी शब्द नहीं बोले थे। नीरज कुमार शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के कई बड़े नेता इस डीपफेक वीडियो को देश भर में प्रसारित करने का काम कर रहे हैं। यह बेहद चिंताजनक है कि राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए विपक्षी दल अब राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना जैसे अति-संवेदनशील विषयों को अपने राजनीतिक हथकंडों का शिकार बना रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पतन इस स्तर तक पहुंच गया है कि उसे यह समझ नहीं आ रहा है कि देशहित और सेना के सम्मान के साथ खिलवाड़ करना देश के लिए कितना हानिकारक है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन अपनी राजनीतिक विफलताओं और हताशा को छिपाने के लिए देश की सेना को राजनीतिक हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए। भाजपा ने कांग्रेस पर देश की सेना को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने और दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक हताशा, निराशा और फ्रस्ट्रेशन के कारण देश की प्रमुख संस्थाओं के साथ-साथ अब भारतीय सेना को भी बदनाम करने पर पूरी तरह उतारू हो चुकी है। भाजपा के बिहार प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कहा है कि एक खतरनाक साजिश के तहत डीपफेक तकनीक का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि भारतीय सेना के अधिकारी ब्रिगेडियर कालिया की साल 2023 में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो को डीपफेक तकनीक के माध्यम से एडिट किया गया है। आवाज का क्लोन बनाकर चीन, अरुणाचल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा इस फर्जी वीडियो में ब्रिगेडयर कालिया की आवाज का क्लोन बनाकर चीन और अरुणाचल प्रदेश को लेकर झूठा और भ्रामक भ्रम फैलाया जा रहा है। वीडियो में ऐसा दर्शाया जा रहा है कि चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है और वहां सैनिकों तथा युवाओं को तैनात किया जा रहा है। ब्रिगेडियर कालिया ने अपनी उस वास्तविक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसे एक भी शब्द नहीं बोले थे। नीरज कुमार शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के कई बड़े नेता इस डीपफेक वीडियो को देश भर में प्रसारित करने का काम कर रहे हैं। यह बेहद चिंताजनक है कि राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए विपक्षी दल अब राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना जैसे अति-संवेदनशील विषयों को अपने राजनीतिक हथकंडों का शिकार बना रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पतन इस स्तर तक पहुंच गया है कि उसे यह समझ नहीं आ रहा है कि देशहित और सेना के सम्मान के साथ खिलवाड़ करना देश के लिए कितना हानिकारक है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन अपनी राजनीतिक विफलताओं और हताशा को छिपाने के लिए देश की सेना को राजनीतिक हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *