राजद की जीत पर जेड हसन ने दी बधाई:दरभंगा-पटना निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजों में देरी पर चिंता व्यक्त की

राजद की जीत पर जेड हसन ने दी बधाई:दरभंगा-पटना निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजों में देरी पर चिंता व्यक्त की

बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में राजद प्रत्याशियों की जीत पर नाथनगर से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड हसन ने डॉ. संजीव कुमार और अनिल कुमार झा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत तेजस्वी यादव के नेतृत्व और विजन पर शिक्षकों, स्नातकों और युवाओं के भरोसे को दिखाती है। जेड हसन ने कहा कि यह नतीजा शिक्षित वर्ग और युवाओं के बीच राजद की स्वीकार्यता दर्शाता है। उनके मुताबिक, इससे राजद और महागठबंधन की मजबूती और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने का संकेत मिलता है। उन्होंने कहा कि डॉ. संजीव कुमार और अनिल कुमार झा की जीत स्नातकों और शिक्षकों के विश्वास, एकजुटता और उम्मीदों की जीत है। उन्होंने इसे शिक्षित वर्ग की आवाज, युवाओं की आकांक्षाओं और अधिकारों के सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग और शासन-प्रशासन की भूमिका के कारण तेजस्वी यादव को हराया गया। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होने पर राजद को बिहार में सरकार बनाने का मौका मिल सकता है। जेड हसन ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का नतीजा आने में करीब 65 घंटे लगने और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में देर रात तक चली नतीजे की प्रक्रिया पर भी चिंता जताई। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में राजद प्रत्याशियों की जीत पर नाथनगर से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड हसन ने डॉ. संजीव कुमार और अनिल कुमार झा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत तेजस्वी यादव के नेतृत्व और विजन पर शिक्षकों, स्नातकों और युवाओं के भरोसे को दिखाती है। जेड हसन ने कहा कि यह नतीजा शिक्षित वर्ग और युवाओं के बीच राजद की स्वीकार्यता दर्शाता है। उनके मुताबिक, इससे राजद और महागठबंधन की मजबूती और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने का संकेत मिलता है। उन्होंने कहा कि डॉ. संजीव कुमार और अनिल कुमार झा की जीत स्नातकों और शिक्षकों के विश्वास, एकजुटता और उम्मीदों की जीत है। उन्होंने इसे शिक्षित वर्ग की आवाज, युवाओं की आकांक्षाओं और अधिकारों के सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग और शासन-प्रशासन की भूमिका के कारण तेजस्वी यादव को हराया गया। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होने पर राजद को बिहार में सरकार बनाने का मौका मिल सकता है। जेड हसन ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का नतीजा आने में करीब 65 घंटे लगने और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में देर रात तक चली नतीजे की प्रक्रिया पर भी चिंता जताई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *