राखी बांधने जा रही महिला की रोड एक्सीडेंट में मौत:अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारी, सदर अस्पताल ले जाते समय गई जान

राखी बांधने जा रही महिला की रोड एक्सीडेंट में मौत:अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारी, सदर अस्पताल ले जाते समय गई जान

सहरसा के सोनवर्षाराज प्रखंड क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को मनौरी प्लांट के समीप हुई। महिला अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला ने सोनवर्षाराज से सहरसा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र स्थित रायभीर गांव निवासी अर्जुन मंडल की 35 वर्षीय पत्नी कुंदन देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कुंदन देवी अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से सोनवर्षाराज के हनुमान टोला निवासी जितो विश्वास के यहां राखी बांधने जा रही थीं। सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में गई जान सोनवर्षाराज से करीब दो किलोमीटर पहले मनौरी प्लांट के समीप उनके पति बाइक से उतरे और लघुशंका करने लगे। कुंदन देवी सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। कुंदन देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें सोनवर्षाराज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पति मजदूरी कर करते थे परिवार का भरण-पोषण एंबुलेंस से सहरसा ले जाते समय रास्ते में ही कुंदन देवी ने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी मिली है और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी सहित तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। उनके चचेरे भाई पिंटू कुमार ने बताया कि कुंदन देवी के पति अर्जुन मंडल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सहरसा के सोनवर्षाराज प्रखंड क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को मनौरी प्लांट के समीप हुई। महिला अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला ने सोनवर्षाराज से सहरसा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र स्थित रायभीर गांव निवासी अर्जुन मंडल की 35 वर्षीय पत्नी कुंदन देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कुंदन देवी अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से सोनवर्षाराज के हनुमान टोला निवासी जितो विश्वास के यहां राखी बांधने जा रही थीं। सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में गई जान सोनवर्षाराज से करीब दो किलोमीटर पहले मनौरी प्लांट के समीप उनके पति बाइक से उतरे और लघुशंका करने लगे। कुंदन देवी सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। कुंदन देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें सोनवर्षाराज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पति मजदूरी कर करते थे परिवार का भरण-पोषण एंबुलेंस से सहरसा ले जाते समय रास्ते में ही कुंदन देवी ने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी मिली है और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी सहित तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। उनके चचेरे भाई पिंटू कुमार ने बताया कि कुंदन देवी के पति अर्जुन मंडल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *