औरंगाबाद में दो बेटियों समेत मां केशहर नदी में गिरी:ग्रामीणों ने दो को बचाया, एक लड़की तेज धार में बही; SDRF को दी सूचना

औरंगाबाद में दो बेटियों समेत मां केशहर नदी में गिरी:ग्रामीणों ने दो को बचाया, एक लड़की तेज धार में बही; SDRF को दी सूचना

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के मंजखड़ गांव के समीप केशहर नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बाजार से खरीदारी कर लौट रही एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ नदी के तेज बहाव में गिर गई। हादसे में ग्रामीणों ने मां और छोटी बेटी को बचा लिया, जबकि 16 वर्षीय बड़ी बेटी ब्यूटी कुमारी तेज धारा में बहकर लापता हो गई। घटना के बाद नदी किनारे अफरातफरी मच गई। बेटियों के साथ बाजार से घर लौट रही थी जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार परिवार शैलोपुर गांव निवासी दीपू साव का है। शुक्रवार को दीपू साव की पत्नी शोभा देवी (35), बेटी ब्यूटी कुमारी (16) और छोटी बेटी काजल कुमारी (13) खरीदारी करने बालीगांव बाजार गई थीं। दोपहर बाद तीनों पैदल अपने गांव शैलोपुर लौट रही थीं। संतुलन बिगड़ने से तीनों नदी में गिरे इसी दौरान मंजखड़ गांव के समीप केशहर नदी पर बने बांस के चचरी पुल को पार करते समय अचानक तीनों का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते मां और दोनों बेटियां नदी के तेज बहाव में गिर गईं। नदी में गिरते ही तीनों डूबने लगीं और चीख-पुकार मच गई। देखिए मौके की तीन तस्वीरें…. ग्रामीणों ने नदी में कूदकर मां और छोटी बेटी को बचाया महिला और दोनों बेटियों के नदी में गिरने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और डूब रही मां-बेटियों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। तेज धार की चपेट में आई बड़ी बेटी काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शोभा देवी और उनकी 13 वर्षीय बेटी काजल कुमारी को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को समय रहते बाहर निकाल लिए जाने से उनकी जान बच गई।हालांकि बड़ी बेटी ब्यूटी कुमारी को बचाने की कोशिश सफल नहीं हो सकी। तलाशी के बावजूद नहीं मिला सुराग ग्रामीणों के अनुसार नदी की धारा काफी तेज थी। ब्यूटी को बचाने के प्रयास के दौरान वह देखते ही देखते तेज बहाव में दूर चली गई और फिर नजरों से ओझल हो गई। ग्रामीणों ने काफी दूर तक नदी में उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंची पुलिस, जुटी लोगों की भीड़ घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता किशोरी की तलाश शुरू कराई। नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पांच घंटे बाद एसडीआरएफ को दी गई सूचना लापता ब्यूटी कुमारी की तलाश में स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। समाचार लिखे जाने तक करीब तीन घंटे से लगातार नदी में खोजबीन जारी थी, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। तेज बहाव और नदी की गहराई के कारण तलाश में परेशानी हो रही है। रफीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना एसडीआरएफ की टीम को भी दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद आधुनिक उपकरणों की मदद से लापता किशोरी की तलाश कराई जाएगी। पुलिस और ग्रामीण नदी के आसपास लगातार ब्यूटी की खोज कर रहे हैं। बताया जाता है कि दीपू साव इलेक्ट्रॉनिक ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बड़ी बेटी के अचानक नदी में बहकर लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नदी किनारे मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के मंजखड़ गांव के समीप केशहर नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बाजार से खरीदारी कर लौट रही एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ नदी के तेज बहाव में गिर गई। हादसे में ग्रामीणों ने मां और छोटी बेटी को बचा लिया, जबकि 16 वर्षीय बड़ी बेटी ब्यूटी कुमारी तेज धारा में बहकर लापता हो गई। घटना के बाद नदी किनारे अफरातफरी मच गई। बेटियों के साथ बाजार से घर लौट रही थी जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार परिवार शैलोपुर गांव निवासी दीपू साव का है। शुक्रवार को दीपू साव की पत्नी शोभा देवी (35), बेटी ब्यूटी कुमारी (16) और छोटी बेटी काजल कुमारी (13) खरीदारी करने बालीगांव बाजार गई थीं। दोपहर बाद तीनों पैदल अपने गांव शैलोपुर लौट रही थीं। संतुलन बिगड़ने से तीनों नदी में गिरे इसी दौरान मंजखड़ गांव के समीप केशहर नदी पर बने बांस के चचरी पुल को पार करते समय अचानक तीनों का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते मां और दोनों बेटियां नदी के तेज बहाव में गिर गईं। नदी में गिरते ही तीनों डूबने लगीं और चीख-पुकार मच गई। देखिए मौके की तीन तस्वीरें…. ग्रामीणों ने नदी में कूदकर मां और छोटी बेटी को बचाया महिला और दोनों बेटियों के नदी में गिरने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और डूब रही मां-बेटियों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। तेज धार की चपेट में आई बड़ी बेटी काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शोभा देवी और उनकी 13 वर्षीय बेटी काजल कुमारी को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को समय रहते बाहर निकाल लिए जाने से उनकी जान बच गई।हालांकि बड़ी बेटी ब्यूटी कुमारी को बचाने की कोशिश सफल नहीं हो सकी। तलाशी के बावजूद नहीं मिला सुराग ग्रामीणों के अनुसार नदी की धारा काफी तेज थी। ब्यूटी को बचाने के प्रयास के दौरान वह देखते ही देखते तेज बहाव में दूर चली गई और फिर नजरों से ओझल हो गई। ग्रामीणों ने काफी दूर तक नदी में उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंची पुलिस, जुटी लोगों की भीड़ घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता किशोरी की तलाश शुरू कराई। नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पांच घंटे बाद एसडीआरएफ को दी गई सूचना लापता ब्यूटी कुमारी की तलाश में स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। समाचार लिखे जाने तक करीब तीन घंटे से लगातार नदी में खोजबीन जारी थी, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। तेज बहाव और नदी की गहराई के कारण तलाश में परेशानी हो रही है। रफीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना एसडीआरएफ की टीम को भी दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद आधुनिक उपकरणों की मदद से लापता किशोरी की तलाश कराई जाएगी। पुलिस और ग्रामीण नदी के आसपास लगातार ब्यूटी की खोज कर रहे हैं। बताया जाता है कि दीपू साव इलेक्ट्रॉनिक ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बड़ी बेटी के अचानक नदी में बहकर लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नदी किनारे मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *