रस्सी कूद में रिद्धी, हिमांशी और सुनेहा विनर

रस्सी कूद में रिद्धी, हिमांशी और सुनेहा विनर

भास्कर न्यूज | जालंधर दोआबा कॉलेज में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और खेल भावना के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों में खेलों के प्रति अनुशासन, टीम भावना और समर्पण बढ़ाने के उद्देश्य से रस्सीकूद, पुश-अप्स, सिट-अप्स, रस्साकशी, प्लैंक चैलेंज और रिंग गेम सहित कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। आयोजन एनएसएस यूनिट और फिजिकल एजुकेशन विभाग ने संयुक्त रूप से किया। कॉलेज के प्रि. डॉ. प्रदीप भंडारी ने मुख्य अतिथि नितिन कोहली, हल्का इंचार्ज जालंधर-सेंटर का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. ओमिंदर जौहल, डॉ. अर्शदीप सिंह, प्रो. नरेश मल्होत्रा और प्रो. सुखविंदर मौजूद रहे। नितिन कोहली ने विद्यार्थियों के जीवन में खेलों के महत्व पर बात रखते हुए मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। प्रतियोगिताओं में रस्सी कूद (छात्रा) में रिद्धी, हिमांशी और सुनेहा विजेता रहीं। पुश-अप्स (छात्र) में जसकरण सिंह, लवप्रीत विर्दी और दिलप्रीत ने स्थान प्राप्त किए। सिट-अप्स (छात्र) में मनीष, गौरव, आर्यन और छात्रा वर्ग में प्रेमा, स्नेहा, बंधन विजेता रहे। प्लैंक चैलेंज में कृष्ण शर्मा, अमर कुमार और आशीष तथा रिंग गेम में तरन, पलक और रोशनी ने स्थान हासिल किए। रस्साकशी में छात्रा वर्ग में डीसी कॉलेजिएट और छात्र वर्ग में पीजी डिपार्टमैंट ऑफ आई.टी विजेता रहे। मेजर ध्यान चंद ओवरऑल ट्रॉफी पीजी डिपार्टमैंट ऑफ कम्प्यूटर साइंस एंड आईटी तथा पीजी डिपार्टमैंट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमैंट को संयुक्त रूप से दी गई। 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंत में डॉ. अर्शदीप सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा, जबकि संचालन डॉ. प्रिया, डॉ. गुलशन शर्मा, प्रो. साक्षी और प्रो. आरती बहल ने किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *