यूपी स्टेट साइकिलिंग ट्रायल 13 को:चार श्रेणियों के लड़के-लड़कियां ले सकेंगे भाग; राष्ट्रीय स्तर पर जाएंगे चयनित युवा

यूपी स्टेट साइकिलिंग ट्रायल 13 को:चार श्रेणियों के लड़के-लड़कियां ले सकेंगे भाग; राष्ट्रीय स्तर पर जाएंगे चयनित युवा

उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से 13 सितंबर को यूपी स्टेट माउंटेन बाइक साइकिलिंग ट्रायल और यूपी स्टेट ट्रैक साइकिलिंग ट्रायल कराया जाएगा। दोनों ट्रायल ट्रांस गंगा सिटी कानपुर में गेट नंबर-2 के अंदर चार किलोमीटर के रोड सर्किट पर होंगे। ट्रायल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने बताया कि ट्रायल में पुरुष वर्ग, पुरुष एवं महिला वर्ग (23 वर्ष से कम), जूनियर लड़के-लड़कियां (17 से 18 वर्ष), सब-जूनियर लड़के-लड़कियां (15 से 16 वर्ष) तथा यूथ लड़के-लड़कियां (12 से 14 वर्ष) प्रतिभाग कर सकते हैं। विभिन्न जिलों के बालक-बालिकाएं और खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि जूनियर और सब-जूनियर खिलाड़ियों को उम्र प्रमाण पत्र, हाईस्कूल का सर्टिफिकेट/मार्कशीट और उसकी एक-एक छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। इसके अलावा एक पासपोर्ट साइज फोटो भी लानी होगी। सभी खिलाड़ियों को ट्रायल स्थल पर सुबह 8 बजे रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है। आरके गुप्ता के मुताबिक चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा। खिलाड़ियों को अपनी साइकिल और हेलमेट स्वयं लेकर आना होगा। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि नाम, पिता का नाम, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के साथ महासचिव आरके गुप्ता के मोबाइल नंबर पर भेज सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *