स्कूलों में ‘उमंग एक पहचान’ का आगाज:बच्चों ने दिखाई प्रतिभा; बाल कविता में नीरज, भाषण में लक्ष्मी रहीं प्रथम

स्कूलों में ‘उमंग एक पहचान’ का आगाज:बच्चों ने दिखाई प्रतिभा; बाल कविता में नीरज, भाषण में लक्ष्मी रहीं प्रथम

बेसिक शिक्षा परिषद के तहत अध्ययनरत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें एक नई पहचान दिलाने के लिए ‘उमंग एक पहचान’ कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की गई है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) गामिनी शिंगला के आदेश और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में सहसवान ब्लॉक की न्याय पंचायत खंदक और मुजरिया में प्रतियोगिताओं का प्रथम चरण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। खंदक न्याय पंचायत में ऐसे हुआ शुभारंभ न्याय पंचायत खंदक में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष और पूर्व एआरपी राजन यादव ने किया। नोडल संकुल शिक्षक मु. परवेज अनवर और पूर्व एआरपी ओमप्रकाश की देखरेख में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए अलग-अलग तरह की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन मेधावियों ने मारी बाजी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए इन बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया: बच्चों में होगा नई ऊर्जा का संचार कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ‘उमंग एक पहचान’ जैसे कार्यक्रमों से न सिर्फ बच्चों का हौसला बढ़ेगा, बल्कि उनमें एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का भी संचार होगा। इस खास अवसर पर एआरपी रावेश कुमार, आभा माहेश्वरी, प्रदीप कुमार, माहेश्वरी देवी, कैलाश, मंजू गुप्ता, वंदना, अनिल कुमार और हुकुम सिंह सहित न्याय पंचायत के कई शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *