यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मोदी ने देखे राफेल के करतब; 50 सेकंड में फॉर्च्यूनर चोरी; बुलडोजर के आगे लेटे वकील

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मोदी ने देखे राफेल के करतब; 50 सेकंड में फॉर्च्यूनर चोरी; बुलडोजर के आगे लेटे वकील

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर वाराणसी में एयर शो के आखिरी दिन पीएम मोदी के शामिल होने को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर लखनऊ में जिला कोर्ट के वकीलों के अवैध चैंबर्स को बुलडोजर से तोड़े जाने से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- मोदी ने वाराणसी में एयरशो देखा, राफेल-सुखोई ने करतब दिखाए; PM ने रोड शो भी किया वाराणसी में पीएम मोदी ने रविवार को नमो घाट पर 100 विमानों का एयर शो देखा। इसमें 52 लड़ाकू विमान शामिल हुए। राजनाथ सिंह और सीएम योगी भी मौजूद रहे। राफेल-सुखोई ने कम ऊंचाई पर हवाई करतब दिखाए, जबकि चेतक हेलिकॉप्टर ने फूल बरसाए। C-17 ग्लोबमास्टर और सूर्यकिरण टीम के 9 हॉक विमानों ने एक साथ उड़ान भरी। पीएम मोदी ने रोड शो भी किया। पूरी खबर पढ़ें 2- लखनऊ में चैंबर गिराने पहुंचे बुलडोजरों पर चढ़े वकील, पहियों के आगे लेटे, महिलाएं रोईं लखनऊ के जिला कोर्ट में वकीलों के चैंबरों पर बुलडोजर चले। इसका वकीलों ने विरोध भी किया। पहले वे सड़क पर बोरी बिछाकर बैठे, फिर नारेबाजी करते हुए उग्र हो गए। ध्वस्तीकरण में लगे एक बुलडोजर को रोककर चढ़ गए। पहियों के सामने लेट गए। कई महिला वकील इस कार्रवाई पर रो पड़ीं। इससे पहले वकील हाईकोर्ट पहुंचे। लेकिन कोर्ट ने राहत देने से इनकार किया। पूरी खबर पढ़ें 3- प्रतापगढ़ में MBBS छात्र का शव हॉस्टल के नीचे मिला, छत पर चश्मा और मोबाइल मिले प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र मिथिलेश कुमार का शव हॉस्टल के नीचे पार्क में मिला। रविवार सुबह छात्रों ने शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। वह बलिया का रहने वाला और 2024 बैच का छात्र था। हॉस्टल की छत पर दो मोबाइल और चश्मा मिला। पुलिस ने लैपटॉप जब्त किए। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसकी मौत, हत्या-सुसाइड या हादसा है, यह स्पष्ट नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 4- गाजियाबाद में सपा के कार्यक्रम पर बुलडोजर एक्शन; डिंपल बोलीं- बेटियों के सपनों पर बुलडोजर चला गाजियाबाद में मेधावी छात्राओं को साइकिल बांटने का कार्यक्रम रोके जाने पर सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने X पर लिखा- बेटियों के सपनों को पंख देने वाले कार्यक्रम में बुलडोजर चलवाना और टेंट उखड़वाना शर्मनाक है। लोनी में रविवार को 1000 छात्राओं को साइकिलें बांटी जानी थीं। शनिवार रात बुलडोजर से मंच-टेंट तोड़ दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 5- प्रयागराज में भाजपा नेता की फॉर्च्यूनर चोरी, गेट खोला, 50 सेकंड में ले गया प्रयागराज में एक चोर भाजपा नेता की 50 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर चोरी करके ले गया। वह लंगड़ाते हुए कार तक पहुंचा। ड्राइवर की दूसरी साइड गेट के पास लेटकर नीचे कुछ किया। फिर गेट खोला और महज 50 सेकंड में गाड़ी लेकर वहां से फुर्र हो गया। फॉर्च्यूनर चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि चोर सिर पर गमछा बांधे है। हाथ में एक झोला भी है। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें… 6- यूपी PET परीक्षा का पहला दिन, लड़कियों की बाली, पायल, चेन तक उतरवाई यूपी में PET-2026 के पहले दिन 60 जिलों के 1,372 केंद्रों पर परीक्षा हुई। केंद्रों पर आधार और बायोमेट्रिक जांच के साथ फेस-रेटिना स्कैन के बाद एंट्री दी गई। लखनऊ में लड़कियों के कलावे काटे गए, कान की बालियां और हेयर पिन उतरवाई गईं। कानपुर-बरेली में लड़कियों के बाल खुलवाकर चेकिंग हुई। कन्नौज में गलत सेंटर पहुंची छात्रा को पुलिसकर्मी ने बाइक से पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें 7- यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बनाई चाय, महिला दुकानदार के पैर छूए कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने चाय बनाई। महिला दुकानदार के पैर छूए और गले लगाया। दरअसल, वह मॉर्निंग वॉक पर रविवार को निकले थे। इस दौरान चकेरी में ‘टेक्निकल चाय वाला’ दुकान दिखी। उन्होंने महिला दुकानदार से चाय बनाने की इच्छा जताई। फिर चाय बनाकर कार्यकर्ताओं को पिलाई। पैर छूकर महिला दुकानदार से कहा- आप हमारी बहन हैं। पूरी खबर पढ़ें 8- झांसी में इकलौते बेटे ने सुसाइड किया, वीडियो में बोला- पापा पैसे अपने पास रखो झांसी में 19 साल के छात्र ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया। इसमें उसने कहा- मैंने अपने पापा को कष्ट दिए हैं। जब तक रहूंगा उन्हें कष्ट देता रहूंगा। अब मैं अपनी मां के पास जा रहा हूं। अपने पैसे अपने पास रखो। मैं आज अपना अंत कर रहा हूं। फिर उसने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार ली। पिता ग्राम विकास अधिकारी के पद से रिटायर हैं। दो शादियां की थीं। पूरी खबर पढ़ें 9- बृजभूषण बोले- मैं होता तो कांग्रेस को 25 सीट ही देता; ओवैसी बढ़िया नेता हैं इटावा में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसे हैं। सपा से कांग्रेस की ओर से 200 सीटें मांगे जाने के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर वह फैसला लेते तो कांग्रेस को 25 सीटों से ज्यादा नहीं देते। अखिलेश-आजम की मुलाकात पर कहा कि अखिलेश यादव को मिलने पहले जाना चाहिए था। बृजभूषण शरण ने ओवैसी की तारीफ भी की है। पूरी खबर पढ़ें 10- कांग्रेस ने लिखा- 200 सीट पर हक है हमारा, अखिलेश ने कहा- गठबंधन से भाजपा डरी लखनऊ में कांग्रेस के पक्ष में होर्डिंग लगाकर 200 सीटों की मांग की गई है। इस पर लिखा है- 200 सीट पर हक है हमारा, यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा। इसपर अखिलेश यादव ने X पर लिखा- ‘गठबंधन’ से भाजपा के पेट में हुआ दर्द, ‘नक़ली पोस्टर’ लगा रही, इतना गई डर। उधर, सपा प्रमुख के आवास के बाहर पोस्टर लगा- ब्राह्मण राह दिखाएंगे, केवट पार लगाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 11- उन्नाव की महिला को मारकर लखनऊ में फेंका, 4 युवकों के नाम लिखे मिले उन्नाव की रहने वाली 25 साल की महिला को लखनऊ में किसान पथ के नीचे मारकर फेंक दिया गया। उसके चेहरे पर चोट और गला दबाने के निशान हैं। पास ही एक बैग भी मिला, जिसके अंदर आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक कागज मिला। कागज पर 4 युवकों के नाम लिखे हैं। आधार से महिला की पहचान हो सकी। बहन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पूरी खबर पढ़ें 12- लखनऊ में ड्राइवर-कंडक्टर की सुसाइड की कोशिश, बोले- अधिकारी दबाव बना रहे लखनऊ में वेतन में देरी और अधिकारियों की प्रताड़ना से नाराज संविदा बस ड्राइवर ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। उसे देखकर कंडक्टर ने भी पेट्रोल डाल लिया। हालांकि, दोनों को बचा लिया गया। दरअसल, रविवार को कैसरबाग में ड्राइवर-कंडक्टर प्रदर्शन कर रहे थे। चालक मोहम्मद इरफान ने कहा कि अधिकारी सवारी बढ़ाने का लगातार दबाव बना रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 13- मुजफ्फरनगर में 26 साल के दरोगा की मौत, हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी कार मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में 26 साल के दरोगा अरुण चाहर की मौत हो गई। शनिवार रात उनकी कार हाईवे पर सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। टक्कर से कार का अगला हिस्सा पिचक गया और दरोगा अंदर फंस गए। आरोप है कि ट्रॉली का ड्राइवर मौके से भाग गया। काफी देर बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- AI तस्वीर से खुद को मृत दिखाया, शेयर मार्केटिंग से पकड़ाया मऊ में हत्या का आरोपी डेढ़ साल तक खुद को मृत बताकर फरार रहा। गाजीपुर में अपनी मौत और दाह संस्कार के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। चिता पर लेटे शव की AI से तस्वीर बनवाई और कोर्ट में दाखिल कर दिया। इसके बाद साधु के भेष में रहने लगा। जब एक युवक की रकम ट्रेंडिंग में डूबी तो उसने शिकायत की। इसके बाद उसका भांड़ा फूटा और वह गिरफ्तार हुआ। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास… 15- मानहानि केस में राहुल गांधी पर फैसला आएगा 26 अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुल्तानपुर आएंगे। यहां MP/MLA कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि के मामले में फैसला सुनाया जाएगा। कर्नाटक चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कथित तौर पर हत्यारा कहने से जुड़े इस मामले में विशेष अदालत करीब 8 साल बाद अपना जजमेंट सुनाएगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *