मोहाली के डेराबस्सी में आज बुजुर्ग व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने यातायात सामान्य करवाया और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुलशन कुमार के परिवार में दो बच्चे हैं मृतक की पहचान गुलशन कुमार (66) के रूप में हुई है। वह डेराबस्सी ट्रक यूनियन से खाना खाने के लिए अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक वाहन (PB12AK-8145) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गुलशन कुमार के परिवार में दो बच्चे हैं। पुलिस खंगाल रही हादसे की वजह मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों, वाहन की रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

