मोबाइल फोन न देने परघर छोड़कर गई 11वीं की छात्रा:घर में बैग लेकर आटो से निकली, आखिरी बाहर अमृतसर दिखी, एफआईआर दर्ज

मोबाइल फोन न देने परघर छोड़कर गई 11वीं की छात्रा:घर में बैग लेकर आटो से निकली, आखिरी बाहर अमृतसर दिखी, एफआईआर दर्ज

चंडीगढ़ में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को मोबाइल फोन देने से मना किया तो वह घरवालों से नाराज हो गई। इसके बाद वह बैग उठाकर घर से चली गई। पिछले 8 दिनों से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। वह आखिरी बार अमृतसर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। परिजनों की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। अब सारे मामले को चार प्वाइंट में जानिए लड़की के पिता पेशे से इंजीनियर चंडीगढ़ पुलिस ने छात्रा की मां नीतू रानी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। छात्रा के पिता पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वह कोलकाता की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार कभी चंडीगढ़ तो कभी कोलकाता में रहता है। चार बहनों में सबसे छोटी परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी चार बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी रोजी 17 साल की है, जो 22 अक्टूबर से घर से लापता है। रोजी चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। पहले परिवार ने उसे करीब 16 हजार रुपए का नया मोबाइल फोन दिलाया था। अब परीक्षाएं नजदीक होने के कारण परिजनों ने उससे फोन वापस ले लिया था, ताकि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा समय न बिताए। इसी बात से वह नाराज हो गई थी।
उसके पास कोई फोन नहीं है परिवार का कहना है कि रोजी के पास अब मोबाइल फोन नहीं है। जिस समय वह घर से निकली, उस समय घर पर कोई नहीं था। परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। घर लौटने पर बेटी नहीं मिली तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। चंडीगढ़ और अमृतसर में फुटेज में दिखी इसके बाद परिजनों ने घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें रोजी बैग लेकर घर से निकलती दिखाई दी। इसके बाद वह ऑटो से सेक्टर-43 बस स्टैंड पहुंची। परिवार ने यहां की सीसीटीवी फुटेज भी जुटाई है। इसके बाद वह बस से अमृतसर पहुंची। वहां बस स्टैंड पर भी वह सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दी। परिवार ने अमृतसर में भी बेटी की तलाश की। इस दौरान वह गोल्डन टेंपल के पास लगते एक इलाके में दिखाई दी। फुटेज में वह दूर से एक युवक से बात करती नजर आ रही है। हालांकि, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *