मोतिहारी में लिफ्ट देने वाले युवक पर कैंची से हमला:सहयात्री ने किया वार, शरीर पर 5 घाव; आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी में लिफ्ट देने वाले युवक पर कैंची से हमला:सहयात्री ने किया वार, शरीर पर 5 घाव; आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के टाटा मोटर्स के पास बाइक पर लिफ्ट देना एक युवक को महंगा पड़ गया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर चालक को घायल कर दिया। युवक के शरीर पर पांच जगह गंभीर घाव हैं। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घायल की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के कलवारी मझरिया गांव निवासी प्रेम महतो के 30 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी घोड़ासहन प्रखंड निवासी अरुण कुमार उर्फ अर्जुन बताया जा रहा है। कैंची निकालकर अरुण पर हमला किया घटना के संबंध में घायल अरुण ने बताया कि उसकी मां मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वह घर से मां के लिए खाना लेकर अस्पताल आ रहा था। इसी दौरान नरकटिया बाजार से कुछ दूरी पर एक युवक ने हाथ देकर लिफ्ट मांगी। मानवता के नाते अरुण ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में दोनों ने गुटखा खरीदा और खाया। आरोप है कि आगे चलकर आरोपी अर्जुन, अरुण की पत्नी को लेकर गंदा मजाक करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपनी जेब से कैंची निकालकर अरुण पर हमला कर दिया। कैंची से उसने पांच जगह वार किया। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई अचानक हुए हमले से अरुण सड़क पर गिर पड़ा और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। सड़क पर हो रहे झगड़े को देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल अरुण को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपी अर्जुन को हिरासत में लेकर नगर थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि दो युवकों के बीच आपसी विवाद में एक ने दूसरे पर कैंची से वार कर दिया है। घायल का इलाज चल रहा है और आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामले में पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के टाटा मोटर्स के पास बाइक पर लिफ्ट देना एक युवक को महंगा पड़ गया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर चालक को घायल कर दिया। युवक के शरीर पर पांच जगह गंभीर घाव हैं। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घायल की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के कलवारी मझरिया गांव निवासी प्रेम महतो के 30 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी घोड़ासहन प्रखंड निवासी अरुण कुमार उर्फ अर्जुन बताया जा रहा है। कैंची निकालकर अरुण पर हमला किया घटना के संबंध में घायल अरुण ने बताया कि उसकी मां मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वह घर से मां के लिए खाना लेकर अस्पताल आ रहा था। इसी दौरान नरकटिया बाजार से कुछ दूरी पर एक युवक ने हाथ देकर लिफ्ट मांगी। मानवता के नाते अरुण ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में दोनों ने गुटखा खरीदा और खाया। आरोप है कि आगे चलकर आरोपी अर्जुन, अरुण की पत्नी को लेकर गंदा मजाक करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपनी जेब से कैंची निकालकर अरुण पर हमला कर दिया। कैंची से उसने पांच जगह वार किया। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई अचानक हुए हमले से अरुण सड़क पर गिर पड़ा और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। सड़क पर हो रहे झगड़े को देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल अरुण को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपी अर्जुन को हिरासत में लेकर नगर थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि दो युवकों के बीच आपसी विवाद में एक ने दूसरे पर कैंची से वार कर दिया है। घायल का इलाज चल रहा है और आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामले में पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *