सुपौल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भीमपुर थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान बोलेरो नियो की डिक्की से 23.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 9.40 लाख रुपए बताई जा रही है। यह आकलन 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम की दर से किया गया है। सफेद रंग के बोरे से गांजा बरामद पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। भीमपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान 22 अक्टूबर को केवला गांव के वार्ड संख्या-1 स्थित रानीपट्टी नहर के पास एक बोलेरो नियो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR38AE-7282) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान गाड़ी की डिक्की में रखे सफेद रंग के बोरे से गांजा बरामद हुआ। अररिया जिले का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन खान (28), पिता मोहम्मद जसीम खान, निवासी पिथौरा, वार्ड संख्या-15, थाना नरपतगंज, जिला अररिया के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त कर लिया है। तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस सुपौल पुलिस के अनुसार, इस मामले में भीमपुर थाना में एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गांजे के स्रोत, इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी और तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अपराध नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सुपौल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भीमपुर थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान बोलेरो नियो की डिक्की से 23.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 9.40 लाख रुपए बताई जा रही है। यह आकलन 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम की दर से किया गया है। सफेद रंग के बोरे से गांजा बरामद पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। भीमपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान 22 अक्टूबर को केवला गांव के वार्ड संख्या-1 स्थित रानीपट्टी नहर के पास एक बोलेरो नियो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR38AE-7282) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान गाड़ी की डिक्की में रखे सफेद रंग के बोरे से गांजा बरामद हुआ। अररिया जिले का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन खान (28), पिता मोहम्मद जसीम खान, निवासी पिथौरा, वार्ड संख्या-15, थाना नरपतगंज, जिला अररिया के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त कर लिया है। तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस सुपौल पुलिस के अनुसार, इस मामले में भीमपुर थाना में एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गांजे के स्रोत, इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी और तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अपराध नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

