दरभंगा में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के लिए 49 बूथ तैयार:बेगूसराय में 31,252 मतदाता करेंगे मतदान; बूथ पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित

दरभंगा में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के लिए 49 बूथ तैयार:बेगूसराय में 31,252 मतदाता करेंगे मतदान; बूथ पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित

दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर बेगूसराय में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कर्मियों को जरूरी सामग्री उपलब्ध कराकर निर्धारित मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 29,205 मतदाताओं के लिए 29 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 2,047 मतदाताओं के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 31,252 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम ने मतदान कर्मियों को दिए निर्देश
डीएम रिची पांडेय ने मतदान कर्मियों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। सभी पीठासीन पदाधिकारियों और मतदान कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता और सतर्कता के साथ करने को कहा गया है। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और मतदान की निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान
डीएम ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। 23 अक्टूबर को जिले के कुछ स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम भी निर्धारित है। इसे देखते हुए दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में मतदान कार्य बाधित न हो। VTR ऐप पर दर्ज करना होगा मतदान प्रतिशत
सभी पीठासीन पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर VTR (वोटर टर्नआउट रिपोर्ट) ऐप पर मतदान प्रतिशत से संबंधित आंकड़े दर्ज करने और रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। मतदान से जुड़ी सूचनाओं का समय पर और सटीक संधारण करने पर भी जोर दिया गया है।
मतदान कक्ष में मोबाइल ले जाने पर रोक
डीएम ने मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी मतदाता मोबाइल फोन लेकर मतदान कक्ष में प्रवेश नहीं करेगा। मतदान केंद्रों पर तैनात पोलिंग एजेंटों के पास भी मोबाइल फोन नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से मतदान केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं बनाए रखने और मतदाताओं को निर्भीक व व्यवस्थित माहौल में मतदान की सुविधा देने को कहा। इस दौरान एसपी मनीष ने प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिए। दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर बेगूसराय में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कर्मियों को जरूरी सामग्री उपलब्ध कराकर निर्धारित मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 29,205 मतदाताओं के लिए 29 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 2,047 मतदाताओं के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 31,252 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम ने मतदान कर्मियों को दिए निर्देश
डीएम रिची पांडेय ने मतदान कर्मियों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। सभी पीठासीन पदाधिकारियों और मतदान कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता और सतर्कता के साथ करने को कहा गया है। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और मतदान की निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान
डीएम ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। 23 अक्टूबर को जिले के कुछ स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम भी निर्धारित है। इसे देखते हुए दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में मतदान कार्य बाधित न हो। VTR ऐप पर दर्ज करना होगा मतदान प्रतिशत
सभी पीठासीन पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर VTR (वोटर टर्नआउट रिपोर्ट) ऐप पर मतदान प्रतिशत से संबंधित आंकड़े दर्ज करने और रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। मतदान से जुड़ी सूचनाओं का समय पर और सटीक संधारण करने पर भी जोर दिया गया है।
मतदान कक्ष में मोबाइल ले जाने पर रोक
डीएम ने मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी मतदाता मोबाइल फोन लेकर मतदान कक्ष में प्रवेश नहीं करेगा। मतदान केंद्रों पर तैनात पोलिंग एजेंटों के पास भी मोबाइल फोन नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से मतदान केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं बनाए रखने और मतदाताओं को निर्भीक व व्यवस्थित माहौल में मतदान की सुविधा देने को कहा। इस दौरान एसपी मनीष ने प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *