मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी में रविवार को बिजली लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से 44 वर्षीय बिजली मिस्त्री मो. मुमताज की मौत हो गई। मृतक तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर शेखटोली निवासी थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मो. मुमताज बिजली मिस्त्री का काम करते थे। रविवार को वे शांतिपुरी में बिजली लाइन ठीक करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई और वे करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि वे गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही गिर पड़े। बाइक से सदर अस्पताल ले गए लोग हादसे के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें बाइक से सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक की मां जैनब खातून, पत्नी और पांच छोटे बच्चे सदर अस्पताल पहुंचे। परिजन शव से लिपटकर रोने लगे। अस्पताल में मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। मां से फोन पर कहा था- ‘पैसा लेकर आ रहा हूं’ मृतक की मां जैनब खातून ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा एक दिन पहले ही काम के लिए मोतिहारी आया था। उसकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। रविवार सुबह फोन पर उससे बात हुई थी। मां ने उससे पूछा था कि बेटा कब आएगा, घर में पैसे की जरूरत है। इस पर मुमताज ने कहा था, “अम्मी, मैं आ रहा हूं, आप चिंता मत करो, पैसा लेकर आ रहा हूं।” इसके कुछ ही देर बाद परिवार को उसके करंट लगने की सूचना मिली। परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तो मुमताज को मृत पाया। अकेले कमाने वाले थे मुमताज, पांच बच्चों की जिम्मेदारी जैनब खातून ने कहा कि मुमताज ही परिवार में कमाने वाले थे। उनके पांच छोटे बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में बेटे की मौत के बाद परिवार के सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन और एसआई प्रमोद कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाया और उन्हें शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बिजली विभाग ने जांच की बात कही बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि लाइनमैन की मौत हुई है। मामले की विभागीय जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधानों के तहत मृतक के परिजनों को मिलने वाली मुआवजा और अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी में रविवार को बिजली लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से 44 वर्षीय बिजली मिस्त्री मो. मुमताज की मौत हो गई। मृतक तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर शेखटोली निवासी थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मो. मुमताज बिजली मिस्त्री का काम करते थे। रविवार को वे शांतिपुरी में बिजली लाइन ठीक करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई और वे करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि वे गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही गिर पड़े। बाइक से सदर अस्पताल ले गए लोग हादसे के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें बाइक से सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक की मां जैनब खातून, पत्नी और पांच छोटे बच्चे सदर अस्पताल पहुंचे। परिजन शव से लिपटकर रोने लगे। अस्पताल में मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। मां से फोन पर कहा था- ‘पैसा लेकर आ रहा हूं’ मृतक की मां जैनब खातून ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा एक दिन पहले ही काम के लिए मोतिहारी आया था। उसकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। रविवार सुबह फोन पर उससे बात हुई थी। मां ने उससे पूछा था कि बेटा कब आएगा, घर में पैसे की जरूरत है। इस पर मुमताज ने कहा था, “अम्मी, मैं आ रहा हूं, आप चिंता मत करो, पैसा लेकर आ रहा हूं।” इसके कुछ ही देर बाद परिवार को उसके करंट लगने की सूचना मिली। परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तो मुमताज को मृत पाया। अकेले कमाने वाले थे मुमताज, पांच बच्चों की जिम्मेदारी जैनब खातून ने कहा कि मुमताज ही परिवार में कमाने वाले थे। उनके पांच छोटे बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में बेटे की मौत के बाद परिवार के सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन और एसआई प्रमोद कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाया और उन्हें शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बिजली विभाग ने जांच की बात कही बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि लाइनमैन की मौत हुई है। मामले की विभागीय जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधानों के तहत मृतक के परिजनों को मिलने वाली मुआवजा और अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

