मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर बैलघटी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज में चार पहिया वाहन (स्कॉर्पियो) नहीं मिलने पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मृतका की पहचान जयसिंहपुर बैलघटी निवासी सरवरे आलम की पत्नी आशिया प्रवीण(22) के रूप में हुई है। स्कॉर्पियो की मांग के लिए करते थे प्रताड़ित मृतका के भाई शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि आशिया की शादी इसी वर्ष जून माह में जयसिंहपुर गांव निवासी मुमताज आलम के बेटे सरवरे आलम के साथ हुई थी। शादी में तय किए गए सभी सामान दिए गए थे, लेकिन विवाह के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में स्कॉर्पियो की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर आशिया के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। शाहनवाज ने आगे बताया कि घटना वाले दिन सुबह करीब नौ बजे आशिया ने अपनी बड़ी बहन को फोन किया था। लगभग 45 सेकेंड की बातचीत में आशिया ने कहा, “हमें बुला लो, नहीं तो ये लोग मेरी हत्या कर देंगे।” इसके तुरंत बाद फोन कट गया। जब दोबारा उससे संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसका मोबाइल बंद मिला। फंदे से लटका मिला बेटी का शव परिजन के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे आशिया के ससुर का फोन आया, जिन्होंने उसकी मौत की सूचना दी। जब मायके वाले ससुराल पहुंचे, तो आशिया का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि घर के अन्य सदस्य फरार थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव रामगढ़वा ले गए। सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार ने बताया कि नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। परिजन के आवेदन के आधार पर FIR दर्ज उन्होंने कहा कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है तथा सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर बैलघटी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज में चार पहिया वाहन (स्कॉर्पियो) नहीं मिलने पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मृतका की पहचान जयसिंहपुर बैलघटी निवासी सरवरे आलम की पत्नी आशिया प्रवीण(22) के रूप में हुई है। स्कॉर्पियो की मांग के लिए करते थे प्रताड़ित मृतका के भाई शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि आशिया की शादी इसी वर्ष जून माह में जयसिंहपुर गांव निवासी मुमताज आलम के बेटे सरवरे आलम के साथ हुई थी। शादी में तय किए गए सभी सामान दिए गए थे, लेकिन विवाह के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में स्कॉर्पियो की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर आशिया के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। शाहनवाज ने आगे बताया कि घटना वाले दिन सुबह करीब नौ बजे आशिया ने अपनी बड़ी बहन को फोन किया था। लगभग 45 सेकेंड की बातचीत में आशिया ने कहा, “हमें बुला लो, नहीं तो ये लोग मेरी हत्या कर देंगे।” इसके तुरंत बाद फोन कट गया। जब दोबारा उससे संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसका मोबाइल बंद मिला। फंदे से लटका मिला बेटी का शव परिजन के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे आशिया के ससुर का फोन आया, जिन्होंने उसकी मौत की सूचना दी। जब मायके वाले ससुराल पहुंचे, तो आशिया का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि घर के अन्य सदस्य फरार थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव रामगढ़वा ले गए। सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार ने बताया कि नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। परिजन के आवेदन के आधार पर FIR दर्ज उन्होंने कहा कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है तथा सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

