मोतिहारी के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सेमर चौक के पास रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात बस ने दादी और पांच वर्षीय पोते को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाले NH-28 को टायर जलाकर जाम कर दिया। कई घंटे तक सड़क पर आवागमन ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पिता को सामान देने जा रहे थे दादी-पोता मृतकों की पहचान सिसवनिया निवासी सोनू राम के पांच वर्षीय बेटे अमित कुमार और किसनाथ राम की 45 वर्षीय पत्नी रामझरी देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि अमित अपनी दादी रामझरी देवी के साथ अपने पिता को कुछ सामान देने जा रहा था। अमित के पिता ड्राइवर का काम करते हैं। सेमर चौक के पास तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर दोनों सेमर चौक के पास NH-28 पर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दादी और पोते ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर जुट गए। दो लोगों की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर NH-28 को जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। अमित के पिता ने एक ही हादसे में अपनी मां और बेटे को खो दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। CCTV फुटेज से वाहन की पहचान का भरोसा सूचना मिलने पर रामगढ़वा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने में जुट गई। रामगढ़वा बीडीओ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि टोल प्लाजा पर लगे CCTV फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। कई घंटे बाद हटाया गया जाम पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद कई घंटों की कोशिश से ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद सड़क से जाम हटाया गया और NH-28 पर वाहनों का परिचालन सामान्य कराया गया। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की पहचान में जुटी है। मोतिहारी के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सेमर चौक के पास रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात बस ने दादी और पांच वर्षीय पोते को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाले NH-28 को टायर जलाकर जाम कर दिया। कई घंटे तक सड़क पर आवागमन ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पिता को सामान देने जा रहे थे दादी-पोता मृतकों की पहचान सिसवनिया निवासी सोनू राम के पांच वर्षीय बेटे अमित कुमार और किसनाथ राम की 45 वर्षीय पत्नी रामझरी देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि अमित अपनी दादी रामझरी देवी के साथ अपने पिता को कुछ सामान देने जा रहा था। अमित के पिता ड्राइवर का काम करते हैं। सेमर चौक के पास तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर दोनों सेमर चौक के पास NH-28 पर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दादी और पोते ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर जुट गए। दो लोगों की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर NH-28 को जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। अमित के पिता ने एक ही हादसे में अपनी मां और बेटे को खो दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। CCTV फुटेज से वाहन की पहचान का भरोसा सूचना मिलने पर रामगढ़वा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने में जुट गई। रामगढ़वा बीडीओ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि टोल प्लाजा पर लगे CCTV फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। कई घंटे बाद हटाया गया जाम पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद कई घंटों की कोशिश से ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद सड़क से जाम हटाया गया और NH-28 पर वाहनों का परिचालन सामान्य कराया गया। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की पहचान में जुटी है।

