सीतामढ़ी की कल्याणी ने जूनियर नेशनल कुराश में जीता गोल्ड:घर लौटने पर जोरदार स्वागत, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई

सीतामढ़ी की कल्याणी ने जूनियर नेशनल कुराश में जीता गोल्ड:घर लौटने पर जोरदार स्वागत, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई

सीतामढ़ी की बेटी कल्याणी ने जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। रविवार को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद जब वह अपने गांव विश्वनाथपुर पहुंचीं तो परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने फूल-मालाओं से लादकर और शॉल ओढ़ाकर उन्हें बधाई दी। उनकी उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गांव पहुंचते ही फूल-मालाओं से हुआ स्वागत डुमरा प्रखंड के विश्वनाथपुर गांव निवासी कल्याणी के घर पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। लोगों ने कहा कि कल्याणी की जीत पूरे सीतामढ़ी के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई कल्याणी की शानदार सफलता पर मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। उनकी जीत की खबर सामने आने के बाद से ही जिलेभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि वह आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगी। माता-पिता, बाबा और कोच को दिया सफलता का श्रेय कल्याणी रामनरेश यादव की पौत्री और शत्रुघ्न यादव की बेटी हैं। स्वागत से खुश कल्याणी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बाबा और कोच को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार ने कभी उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया, बल्कि हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। बोलीं- बेटियों को मौका मिले तो वे भी रच सकती हैं इतिहास कल्याणी ने कहा कि वह दूसरी लड़कियों को भी यह संदेश देना चाहती हैं कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। जरूरत सिर्फ उन्हें अवसर और परिवार का सहयोग देने की है। अगर परिवार बेटियों पर भरोसा करे और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दे तो वे खेल समेत हर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। दूसरी बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा कल्याणी की जीत से विश्वनाथपुर के साथ पूरे सीतामढ़ी में गर्व का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सफलता जिले की दूसरी बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। जूनियर नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर कल्याणी ने गांव और जिले के लिए नई पहचान बनाई है। सीतामढ़ी की बेटी कल्याणी ने जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। रविवार को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद जब वह अपने गांव विश्वनाथपुर पहुंचीं तो परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने फूल-मालाओं से लादकर और शॉल ओढ़ाकर उन्हें बधाई दी। उनकी उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गांव पहुंचते ही फूल-मालाओं से हुआ स्वागत डुमरा प्रखंड के विश्वनाथपुर गांव निवासी कल्याणी के घर पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। लोगों ने कहा कि कल्याणी की जीत पूरे सीतामढ़ी के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई कल्याणी की शानदार सफलता पर मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। उनकी जीत की खबर सामने आने के बाद से ही जिलेभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि वह आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगी। माता-पिता, बाबा और कोच को दिया सफलता का श्रेय कल्याणी रामनरेश यादव की पौत्री और शत्रुघ्न यादव की बेटी हैं। स्वागत से खुश कल्याणी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बाबा और कोच को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार ने कभी उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया, बल्कि हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। बोलीं- बेटियों को मौका मिले तो वे भी रच सकती हैं इतिहास कल्याणी ने कहा कि वह दूसरी लड़कियों को भी यह संदेश देना चाहती हैं कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। जरूरत सिर्फ उन्हें अवसर और परिवार का सहयोग देने की है। अगर परिवार बेटियों पर भरोसा करे और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दे तो वे खेल समेत हर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। दूसरी बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा कल्याणी की जीत से विश्वनाथपुर के साथ पूरे सीतामढ़ी में गर्व का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सफलता जिले की दूसरी बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। जूनियर नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर कल्याणी ने गांव और जिले के लिए नई पहचान बनाई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *