समस्तीपुर में उत्पाद की टीम पर हमला, गाड़ी तोड़ी:सिपाही समेत 2 होमगार्ड जवान घायल, राइफल छोड़कर भागी टीम; छापेमारी करने पहुंची थी

समस्तीपुर में उत्पाद की टीम पर हमला, गाड़ी तोड़ी:सिपाही समेत 2 होमगार्ड जवान घायल, राइफल छोड़कर भागी टीम; छापेमारी करने पहुंची थी

समस्तीपुर में रविवार को उत्पाद की टीम पर हमला हुआ। टीम को सूचना मिली थी कि प्रकाश कुमार राय के घर में शराब है। पुलिस एक घर में जांच के लिए जा रही थी। तभी आरोपी के परिवार वाले और आसपास के लोगों ने पथराव कर दिया। 2 सरकारी गाड़ियां भी तोड़ दी। सिपाही कृष्णा समेत दो होमगार्ड के जवान जख्मी हो गए। स्थिति को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम मौके से भाग गई। इस दौरान एक महिला जवान अपनी राइफल गाड़ी में ही छोड़ गई। हालांकि बाद में हलई पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो पुलिस फोर्स के साथ पहुंची और राइफल बरामद कर लिया। मामले में हलई थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। घटना हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा गांव की है। हार्ट पेशेंट के बेहोश होने के बाद भड़के लोग प्रकाश कुमार राय चार भाई हैं। प्रकाश के भाई मिलन ने बताया कि हम भाइयों का बंटवारा हुआ है, बाउंड्री भी घेरी हुई है। हमारे शिक्षक भाई अमरनाथ को पुलिस ने पकड़ लिया। उन्हें खींचने लगे। वे हार्ट के पेशेंट हैं, फिर भी उनके साथ ऐसा किया गया। वे बेहोश हो गए थे, जिसके बाद आसपास के लोग भड़क गए और हमला कर दिया। गांव में सुरक्षा बढ़ाई हलई थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि उत्पाद टीम पर हमले की सूचना मिली थी, पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। इस दौरान 2 उत्पाद विभाग के वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया। वाहन के अंदर से ही एक राइफल बरामद की गई है। जो महिला होमगार्ड की जवान की बताई जा रही है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। गांव में पुलिस बल की मौजूदगी बढ़ा दी गई, ताकि दोबारा किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। समस्तीपुर में रविवार को उत्पाद की टीम पर हमला हुआ। टीम को सूचना मिली थी कि प्रकाश कुमार राय के घर में शराब है। पुलिस एक घर में जांच के लिए जा रही थी। तभी आरोपी के परिवार वाले और आसपास के लोगों ने पथराव कर दिया। 2 सरकारी गाड़ियां भी तोड़ दी। सिपाही कृष्णा समेत दो होमगार्ड के जवान जख्मी हो गए। स्थिति को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम मौके से भाग गई। इस दौरान एक महिला जवान अपनी राइफल गाड़ी में ही छोड़ गई। हालांकि बाद में हलई पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो पुलिस फोर्स के साथ पहुंची और राइफल बरामद कर लिया। मामले में हलई थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। घटना हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा गांव की है। हार्ट पेशेंट के बेहोश होने के बाद भड़के लोग प्रकाश कुमार राय चार भाई हैं। प्रकाश के भाई मिलन ने बताया कि हम भाइयों का बंटवारा हुआ है, बाउंड्री भी घेरी हुई है। हमारे शिक्षक भाई अमरनाथ को पुलिस ने पकड़ लिया। उन्हें खींचने लगे। वे हार्ट के पेशेंट हैं, फिर भी उनके साथ ऐसा किया गया। वे बेहोश हो गए थे, जिसके बाद आसपास के लोग भड़क गए और हमला कर दिया। गांव में सुरक्षा बढ़ाई हलई थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि उत्पाद टीम पर हमले की सूचना मिली थी, पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। इस दौरान 2 उत्पाद विभाग के वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया। वाहन के अंदर से ही एक राइफल बरामद की गई है। जो महिला होमगार्ड की जवान की बताई जा रही है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। गांव में पुलिस बल की मौजूदगी बढ़ा दी गई, ताकि दोबारा किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *