मोतिहारी में जमीन माफिया के घर रेड,27 लाख कैश मिले:2 राइफल, 2 पिस्टल, 100 कारतूस बरामद; 15 करोड़ के जमीन के कागजात मिले; बेटा गिरफ्तार

मोतिहारी में जमीन माफिया के घर रेड,27 लाख कैश मिले:2 राइफल, 2 पिस्टल, 100 कारतूस बरामद; 15 करोड़ के जमीन के कागजात मिले; बेटा गिरफ्तार

मोतिहारी में जमीन माफिया के खिलाफ पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई की। तीन डीएसपी के नेतृत्व में कुख्यात भू-माफिया राकेश शर्मा के घर पर छापेमारी हुई। जिसमें भारी मात्रा में कैश, हथियार, करोड़ों के जमीन के कागजात और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। कार्रवाई के दौरान भू-माफिया के बेटे साहिल शर्मा को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया गया है। मामला छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर का है। जहां राकेश शर्मा का आवास है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उसके घर में अवैध हथियार और जमीन के फर्जी दस्तावेज रखे गए हैं। रेड में मिले कैश और हथियार की फोटोज 4 घंटे तक 3 डीएसपी के नेतृत्व में रेड सूचना के आधार पर रात करीब 12 बजे 10 गाड़ियों से 3 डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची। करीब 5 थानों की पुलिस रेड में शामिल थी। चार घंटे तक चली इस छापेमारी में पुलिस ने हर बिंदु की गहनता से जांच की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 राइफल, 2 पिस्टल, करीब 100 कारतूस, 6 ब्रांडेड शराब की बोतलें, 65 से अधिक जमीन की रजिस्ट्री डीड के कागजात जिनकी कीमत 15 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। 27 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। रंगदारी के केस में बेल पर है राकेश शर्मा पुलिस सूत्रों के अनुसार राकेश शर्मा लंबे समय से जमीन के अवैध कारोबार में सक्रिय था। राकेश शर्मा पर छतौनी थाना में रंगदारी का मामला दर्ज है, जिसमे वह बेल पर है पुलिस उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रख रही थी। छापेमारी के दौरान राकेश शर्मा घर पर नहीं मिला, लेकिन उसका बेटा साहिल शर्मा मौजूद था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध। वहीं बरामद जमीन के कागजातों की भी सत्यता जांची जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और फरार भू-माफिया राकेश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जिले के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है। ————– ये खबर भी पढ़िए… नालंदा- 2.65 लाख में मौत की डील!:मजदूरी मांगने पर युवक को खौलते तेल में धकेला; मुखिया ने भाई से‎ लिखवाया-मौत हुई तो आरोपी जिम्मेदार नहीं‎ नालंदा में मजदूरी मांगने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इतना ही नहीं आरोपी ने मौत से पहले ही ‎मजदूर की जान की कीमत लगाई। पंचायत के ‎मुखिया ने पंचायती कर अपने‎लेटर पैड पर सुलहनामा तैयार ‎किया। इसमें मृतक के भाई से ‎लिखवाया गया कि इलाज का‎ खर्च 2.65 लाख रुपए दिया जा‎ रहा है। इलाज के दौरान मौत‎ होने पर इसकी जवाबदेही दिलीप ‎कुमार की नहीं होगी।‎ पूरी खबर पढ़ें। मोतिहारी में जमीन माफिया के खिलाफ पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई की। तीन डीएसपी के नेतृत्व में कुख्यात भू-माफिया राकेश शर्मा के घर पर छापेमारी हुई। जिसमें भारी मात्रा में कैश, हथियार, करोड़ों के जमीन के कागजात और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। कार्रवाई के दौरान भू-माफिया के बेटे साहिल शर्मा को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया गया है। मामला छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर का है। जहां राकेश शर्मा का आवास है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उसके घर में अवैध हथियार और जमीन के फर्जी दस्तावेज रखे गए हैं। रेड में मिले कैश और हथियार की फोटोज 4 घंटे तक 3 डीएसपी के नेतृत्व में रेड सूचना के आधार पर रात करीब 12 बजे 10 गाड़ियों से 3 डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची। करीब 5 थानों की पुलिस रेड में शामिल थी। चार घंटे तक चली इस छापेमारी में पुलिस ने हर बिंदु की गहनता से जांच की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 राइफल, 2 पिस्टल, करीब 100 कारतूस, 6 ब्रांडेड शराब की बोतलें, 65 से अधिक जमीन की रजिस्ट्री डीड के कागजात जिनकी कीमत 15 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। 27 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। रंगदारी के केस में बेल पर है राकेश शर्मा पुलिस सूत्रों के अनुसार राकेश शर्मा लंबे समय से जमीन के अवैध कारोबार में सक्रिय था। राकेश शर्मा पर छतौनी थाना में रंगदारी का मामला दर्ज है, जिसमे वह बेल पर है पुलिस उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रख रही थी। छापेमारी के दौरान राकेश शर्मा घर पर नहीं मिला, लेकिन उसका बेटा साहिल शर्मा मौजूद था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध। वहीं बरामद जमीन के कागजातों की भी सत्यता जांची जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और फरार भू-माफिया राकेश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जिले के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है। ————– ये खबर भी पढ़िए… नालंदा- 2.65 लाख में मौत की डील!:मजदूरी मांगने पर युवक को खौलते तेल में धकेला; मुखिया ने भाई से‎ लिखवाया-मौत हुई तो आरोपी जिम्मेदार नहीं‎ नालंदा में मजदूरी मांगने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इतना ही नहीं आरोपी ने मौत से पहले ही ‎मजदूर की जान की कीमत लगाई। पंचायत के ‎मुखिया ने पंचायती कर अपने‎लेटर पैड पर सुलहनामा तैयार ‎किया। इसमें मृतक के भाई से ‎लिखवाया गया कि इलाज का‎ खर्च 2.65 लाख रुपए दिया जा‎ रहा है। इलाज के दौरान मौत‎ होने पर इसकी जवाबदेही दिलीप ‎कुमार की नहीं होगी।‎ पूरी खबर पढ़ें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *