भागलपुर के शिवनारायणपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन से मोबाइल झपटने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। यात्रियों ने उसका हाथ खिड़की से पकड़ लिया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ती रही और वह खिड़की के सहारे दूर तक घिसटता रहा। आखिरकार प्लेटफॉर्म के छोर के पास उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों से छोड़ने की गुहार लगाता रहा जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर युवक ने चलती ट्रेन की खिड़की से एक यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की। उसे लगा था कि वह मोबाइल छीनकर तुरंत भाग जाएगा। लेकिन यात्रियों ने उसका हाथ पकड़ लिया। ट्रेन अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी और युवक खिड़की से पकड़े हाथ के सहारे घिसटता रहा। वह खुद को छुड़ा नहीं पा रहा था और न ही ट्रेन के साथ चल पा रहा था। लोगों से लगातार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, प्लेटफॉर्म के आखिरी में उसका हाथ छूट गया और वो नीचे गिर पड़ा। रेल यात्रियों की सुरक्षा पर फिर सवाल घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चलती ट्रेन और रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मोबाइल छीनने वाले ऐसे झपटमारों के कारण यात्रियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का खतरा भी उठाना पड़ सकता है। वहीं, चलती ट्रेन से किसी को पकड़ने या घसीटने जैसी स्थिति में यात्रियों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों के आसपास मोबाइल झपटमारी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। हालांकि, आरोपी की पहचान, उसकी स्थिति और मामले में की गई कानूनी कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी की पुष्टि होना बाकी है। भागलपुर के शिवनारायणपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन से मोबाइल झपटने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। यात्रियों ने उसका हाथ खिड़की से पकड़ लिया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ती रही और वह खिड़की के सहारे दूर तक घिसटता रहा। आखिरकार प्लेटफॉर्म के छोर के पास उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों से छोड़ने की गुहार लगाता रहा जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर युवक ने चलती ट्रेन की खिड़की से एक यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की। उसे लगा था कि वह मोबाइल छीनकर तुरंत भाग जाएगा। लेकिन यात्रियों ने उसका हाथ पकड़ लिया। ट्रेन अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी और युवक खिड़की से पकड़े हाथ के सहारे घिसटता रहा। वह खुद को छुड़ा नहीं पा रहा था और न ही ट्रेन के साथ चल पा रहा था। लोगों से लगातार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, प्लेटफॉर्म के आखिरी में उसका हाथ छूट गया और वो नीचे गिर पड़ा। रेल यात्रियों की सुरक्षा पर फिर सवाल घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चलती ट्रेन और रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मोबाइल छीनने वाले ऐसे झपटमारों के कारण यात्रियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का खतरा भी उठाना पड़ सकता है। वहीं, चलती ट्रेन से किसी को पकड़ने या घसीटने जैसी स्थिति में यात्रियों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों के आसपास मोबाइल झपटमारी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। हालांकि, आरोपी की पहचान, उसकी स्थिति और मामले में की गई कानूनी कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।

