मोतिहारी के केसरिया बाजार में करंट लगने से 33 साल के रामबाबू कुमार की मौत हो गई। वह शिवहर के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के श्यामपुर वार्ड नंबर-2 के रहने वाले थे। रामबाबू पांच साल से लाल बाबू की किराना दुकान में काम करते थे। देर रात काम के दौरान उन्हें बिजली का करंट लगा। उन्हें पहले चकिया, फिर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। परिजनों ने सरकार से सहायता की गुहार लगाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पिता संतलाल साह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। रामबाबू की तीन साल और डेढ़ साल की दो मासूम बेटियां हैं। परिजनों ने सरकार से सहायता की गुहार लगाई है। केसरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी है, पर लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी के केसरिया बाजार में करंट लगने से 33 साल के रामबाबू कुमार की मौत हो गई। वह शिवहर के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के श्यामपुर वार्ड नंबर-2 के रहने वाले थे। रामबाबू पांच साल से लाल बाबू की किराना दुकान में काम करते थे। देर रात काम के दौरान उन्हें बिजली का करंट लगा। उन्हें पहले चकिया, फिर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। परिजनों ने सरकार से सहायता की गुहार लगाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पिता संतलाल साह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। रामबाबू की तीन साल और डेढ़ साल की दो मासूम बेटियां हैं। परिजनों ने सरकार से सहायता की गुहार लगाई है। केसरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी है, पर लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

