राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय को लेकर फिर गरमाया विवाद, 2 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट सुनेगा याचिका

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय को लेकर फिर गरमाया विवाद, 2 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट सुनेगा याचिका

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को सुनवाई करेगा। मामला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग से जुड़ा है।

अखिल भारत हिंदू महासभा ने दायर की याचिका

यह याचिका अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि चंपत राय राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे में कथित अनियमितताओं और मंदिर के आसपास जमीन की कथित अवैध खरीद में शामिल रहे हैं।

याचिका में चंपत राय और अन्य दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा मौजूदा ट्रस्ट को भंग कर उसका पूरी तरह पुनर्गठन करने की मांग भी की गई है।

खबर अपडेट की जा रही है।…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *