मोगा में टोल प्लाजा विवाद ने लिया हिंसक रूप:कार ड्राइवर से मारपीट का आरोप, मैनेजर समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज

मोगा में टोल प्लाजा विवाद ने लिया हिंसक रूप:कार ड्राइवर से मारपीट का आरोप, मैनेजर समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज

मोगा धर्मकोट थाना पुलिस ने टोल प्लाजा पर एक वाहन चालक से कथित मारपीट के आरोप में टोल प्लाजा मैनेजर सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता गांव किशनपुरा कलां निवासी मंदीप सिंह पुत्र बाबू सिंह के बयान के आधार पर की गई है। पुलिस को दिए बयान में मंदीप सिंह ने बताया कि 19 जुलाई 2026 को वह अपनी आई-20 कार नंबर PB-10-FR-4001 से घरेलू काम के लिए शाहकोट गए थे। वापस लौटते समय कमालके स्थित टोल प्लाजा पर टोल पर्ची के पैसे देने को लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी कहासुनी की रंजिश के चलते टोल प्लाजा के मैनेजर ने दो अज्ञात व्यक्तियों को कृपाण और बेसबॉल बैट देकर मोटरसाइकिल पर भेजा। आरोप है कि इन व्यक्तियों ने मंदीप सिंह के साथ मारपीट की। इस शिकायत के आधार पर धर्मकोट पुलिस ने टोल प्लाजा मैनेजर और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 126(2), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान और घटना से संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *