बुरहानपुर में फोरलेन निर्माण के चलते दो दिन बिजली कटौती:16-17 अगस्त को लाइन शिफ्टिंग के चलते कई इलाकों में नहीं रहेगी लाइट

बुरहानपुर में फोरलेन निर्माण के चलते दो दिन बिजली कटौती:16-17 अगस्त को लाइन शिफ्टिंग के चलते कई इलाकों में नहीं रहेगी लाइट

बुरहानपुर में फोरलेन सड़क निर्माण के चलते बिजली के खंभों और लाइनों को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए 16 और 17 अगस्त को शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रविवार को 11 केवी हमीदपुरा फर्स्ट फीडर और सोमवार को 11 केवी रेस्ट हाउस फीडर का रखरखाव किया जाएगा। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले पूरा करने की अपील की है। 16 अगस्त को इन क्षेत्रों में बिजली बंद रविवार, 16 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 11 केवी हमीदपुरा फर्स्ट फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान गार्डिया, लखोटिया टेक्सटाइल्स, जमालपुरा बाजा फैक्ट्री, अंजनी प्रोसेस और सुपर साइजिंग के आसपास के क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी। 17 अगस्त को इन इलाकों में रहेगी कटौती सोमवार, 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 11 केवी रेस्ट हाउस फीडर का रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते शिकारपुरा, पानी की टंकी, प्रतापपुरा, पंचमुखी हनुमान मंदिर, सिलमपुरा, बस स्टैंड, एलआईसी ऑफिस, मीरा हॉस्टल और संजय नगर पार्ट ए सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। आवश्यकता के अनुसार बदला जा सकता है समय बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि फोरलेन निर्माण के चलते बिजली के खंभों और लाइनों को स्थानांतरित करने का कार्य किया जाएगा। कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती के निर्धारित समय में बदलाव भी किया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *