मंडला पुलिस बल ने निकाली तिरंगा बाइक रैली:कलेक्टर और SP हुए शामिल; लोगों को तिरंगा लहराने के लिए किया प्रेरित

मंडला पुलिस बल ने निकाली तिरंगा बाइक रैली:कलेक्टर और SP हुए शामिल; लोगों को तिरंगा लहराने के लिए किया प्रेरित

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को मंडला में जिला पुलिस बल ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली का नेतृत्व कलेक्टर राहुल नामदेव घोटे और SP राजेश रघुवंशी ने किया। पुलिस अधिकारी और जवान हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पुलिस ने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया। ASP बोले- रैली का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित वातावरण देना ASP शिवकुमार वर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग और पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस बल ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। उन्होंने बताया- ‘रैली का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित वातावरण का संदेश देना है। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।’ रैली में SDOP, थाना प्रभारी, RI और सूबेदार सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी शामिल हुए। बड़ी संख्या में पुलिस जवान भी रैली में मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *