मैहर में 7 फीट गहरे नाले में फंसा ट्रक:चालक-क्लीनर फंसे; पुलिस ने 300m तैरकर किया रेस्क्यू

मैहर में 7 फीट गहरे नाले में फंसा ट्रक:चालक-क्लीनर फंसे; पुलिस ने 300m तैरकर किया रेस्क्यू

मैहर जिले में लगातार तेज बारिश के बीच गुरुवार देर रात एक ट्रक मर्जुआ नाले के तेज बहाव में फंस गया। ट्रक में चालक और क्लीनर मौजूद थे। दोनों करीब 7 फीट गहरे पानी में फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। रास्ता बंद था, फिर भी ट्रक नाले में उतारा लगातार बारिश के कारण मर्जुआ नदी-नाले उफान पर थे। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इस मार्ग पर आवागमन बंद कर रखा था। इसके बावजूद सीधी से सतना जा रहा ट्रक (MP19ZR7976) तेज बहाव के बीच उतर गया। कुछ दूर जाने के बाद ट्रक गहरे पानी में फंस गया और चारों तरफ पानी भर गया। ट्रक में चालक राकेश शाहू (34) और क्लीनर इन्द्रकमल द्विवेदी (28) मौजूद थे। दोनों सीधी जिले के निवासी हैं। चौकी प्रभारी ने 250-300m तैरकर किया रेस्क्यू सूचना मिलते ही ताला थाना और मुकुंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मुकुंदपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, चौकी प्रभारी करीब 250-300 मीटर तक उफनते पानी में तैरकर ट्रक तक पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से ट्रक में मौजूद मजबूत रस्से की मदद से चालक और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान करीब डेढ़ से दो घंटे चला। बचाव अभियान के दौरान पानी में मौजूद कांटों से चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा के पैरों में हल्की चोटें आई। पुलिस ने दोनों लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान रपटों और नदी-नालों में पानी होने पर जोखिम न लें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *