मेवाड़ पूर्व राजपरिवार की विजयाराज कुमारी का देर रात निधन:83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ली, लंबे समय से बीमार थीं

मेवाड़ पूर्व राजपरिवार की विजयाराज कुमारी का देर रात निधन:83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ली, लंबे समय से बीमार थीं

उदयपुर में मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड की माता विजयराज कुमारी मेवाड का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ की धर्मपत्नी थीं। वे 83 साल की थीं। लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। अंतिम यात्रा मंगलवार को सुबह 8 बजे राजमहल, उदयपुर से महासतियाजी के लिए रवाना होगी। राजमाता विजयाराज कुमारी कच्छ के राजपरिवार से थीं। वे महाराज फतह सिंह कच्छ की छोटी पुत्री और कच्छ के महाराव की पौत्री थी। उनकी शिक्षा उटी के फ्रांसिस्कन कॉन्वेंट में हुई। विजयाराज कुमारी का उदयपुर में शिक्षा और परोपकारी गतिविधियों में विशेष जुड़ाव रहा है। 1980 के दशक में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विकास और उसे व्यवस्थित एवं आधुनिक शैक्षणिक स्वरूप देने में उन्होंने महत्वपूर्ण ​भूमिका निभाई। शोक बैठक 16 से 23 तक होगी
विजयाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए शंभु निवासी पैलेस, राजमहल में 16 से 23 सितंबर तक दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक शोक बैठक रखी जाएगी। अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह 8 बजे राजमहल से महासतियाजी के लिए रवाना होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *