चीफ कोच के बाद सिलेक्टर हटाने की तैयारी में पाकिस्तान:आकिब और वहाब हटाए जा सकते हैं, इंग्लैंड से टेस्ट में क्लीन स्वीप का असर

चीफ कोच के बाद सिलेक्टर हटाने की तैयारी में पाकिस्तान:आकिब और वहाब हटाए जा सकते हैं, इंग्लैंड से टेस्ट में क्लीन स्वीप का असर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप झेलने के बाद बड़े बदलाव में जुट गया है। बोर्ड 7 खिलाड़ी और चीफ कोच सरफराज अहमद को सीरीज के बीच में ही हटा चुका है। अब सीनियर सिलेक्टर आकिब जावेद भी हटाए जा सकते हैं। PTI सूत्रों के मुताबिक बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी बदलावों को लेकर अपने सहयोगियों और PCB गवर्निंग बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद चयन समिति और कोचिंग स्टाफ में बदलाव पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। विमेंस टीम के मेंटॉर वहाब रियाज को भी कोचिंग स्टाफ से हटाया जा सकता है। वहाब पर फैसला जापान में होने वाले एशियन गेम्स के बाद लिया जा सकता है। आकिब पर विवादित फैसलों की जिम्मेदारी पाकिस्तान क्रिकेट में पिछले दो साल में टीम चयन, कप्तानी और कोचिंग स्टाफ में हुए बदलाव में सीनियर सिलेक्टर आकिब जावेद की भूमिका रही। इंग्लैंड दौरे पर सीरीज के बीच में भी उनके इशारे पर बदलाव हुए। इन सबसे आकिब पर सवाल उठने लगे हैं। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड किसी और को यह जिम्मेदारी सौंप सकता है। माइक हेसन संभाल सकते हैं टेस्ट टीम सरफराज अहमद को हटाए जाने के बाद न्यूजीलैंड के माइक हेसन पाकिस्तानी टेस्ट टीम का कोच बनने की रेस में आगे चल रहे हैं। वे अभी वनडे और टी-20 टीम के कोच हैं। हालांकि, वे रेड-बॉल क्रिकेट में सुधार के लिए पर्याप्त समय चाहते हैं। उन्होंने अपने फैसलों में बाहरी दखल नहीं होने की शर्त रखी है, जिसे मानना बोर्ड के लिए आसान नहीं होगा। विदेशी कोच से भी बातचीत सूत्रों के अनुसार, PCB वहाब रियाज और मौजूदा कोचिंग स्टाफ की जगह कुछ विदेशी कोच से भी बातचीत कर रहा है। बोर्ड सपोर्ट स्टाफ को ज्यादा पेशेवर बनाने की दिशा में काम करना चाहता है। इंग्लैंड दौरे के बीच ही बदलाव शुरू हो गए थे PCB ने इंग्लैंड दौरे पर दूसरा टेस्ट हारने के बाद सात खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। इनमें मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल थे। बॉलिंग कोच भी बदले गए बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी रिलीज कर दिया था। उनकी जगह माइक हेसन को मुख्य कोच और एशले नॉफ्के को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। ———————————————————- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बाबर सात साल बाद डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लौटेंगे:प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में खेलेंगे, पाकिस्तान बोर्ड से खुद किया था रिक्वेस्ट पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम सात साल बाद डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लौटेंगे। वह जारी प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 टूर्नामेंट में ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के लिए खेलेंगे। पूरी खबर पढ़ें… पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप झेलने के बाद बड़े बदलाव में जुट गया है। बोर्ड 7 खिलाड़ी और चीफ कोच सरफराज अहमद को सीरीज के बीच में ही हटा चुका है। अब सीनियर सिलेक्टर आकिब जावेद भी हटाए जा सकते हैं। PTI सूत्रों के मुताबिक बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी बदलावों को लेकर अपने सहयोगियों और PCB गवर्निंग बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद चयन समिति और कोचिंग स्टाफ में बदलाव पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। विमेंस टीम के मेंटॉर वहाब रियाज को भी कोचिंग स्टाफ से हटाया जा सकता है। वहाब पर फैसला जापान में होने वाले एशियन गेम्स के बाद लिया जा सकता है। आकिब पर विवादित फैसलों की जिम्मेदारी पाकिस्तान क्रिकेट में पिछले दो साल में टीम चयन, कप्तानी और कोचिंग स्टाफ में हुए बदलाव में सीनियर सिलेक्टर आकिब जावेद की भूमिका रही। इंग्लैंड दौरे पर सीरीज के बीच में भी उनके इशारे पर बदलाव हुए। इन सबसे आकिब पर सवाल उठने लगे हैं। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड किसी और को यह जिम्मेदारी सौंप सकता है। माइक हेसन संभाल सकते हैं टेस्ट टीम सरफराज अहमद को हटाए जाने के बाद न्यूजीलैंड के माइक हेसन पाकिस्तानी टेस्ट टीम का कोच बनने की रेस में आगे चल रहे हैं। वे अभी वनडे और टी-20 टीम के कोच हैं। हालांकि, वे रेड-बॉल क्रिकेट में सुधार के लिए पर्याप्त समय चाहते हैं। उन्होंने अपने फैसलों में बाहरी दखल नहीं होने की शर्त रखी है, जिसे मानना बोर्ड के लिए आसान नहीं होगा। विदेशी कोच से भी बातचीत सूत्रों के अनुसार, PCB वहाब रियाज और मौजूदा कोचिंग स्टाफ की जगह कुछ विदेशी कोच से भी बातचीत कर रहा है। बोर्ड सपोर्ट स्टाफ को ज्यादा पेशेवर बनाने की दिशा में काम करना चाहता है। इंग्लैंड दौरे के बीच ही बदलाव शुरू हो गए थे PCB ने इंग्लैंड दौरे पर दूसरा टेस्ट हारने के बाद सात खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। इनमें मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल थे। बॉलिंग कोच भी बदले गए बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी रिलीज कर दिया था। उनकी जगह माइक हेसन को मुख्य कोच और एशले नॉफ्के को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। ———————————————————- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बाबर सात साल बाद डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लौटेंगे:प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में खेलेंगे, पाकिस्तान बोर्ड से खुद किया था रिक्वेस्ट पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम सात साल बाद डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लौटेंगे। वह जारी प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 टूर्नामेंट में ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के लिए खेलेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *