मेरठ में वोटरों के नाम जोड़ने के लिए कैंप शुरू:24 अक्टूबर तक शिविर लगेंगे, बीएलओ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे

मेरठ में वोटरों के नाम जोड़ने के लिए कैंप शुरू:24 अक्टूबर तक शिविर लगेंगे, बीएलओ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे

मेरठ में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और संशोधन के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है। एसआईआर प्रक्रिया के बाद जिले के मतदान केंद्रों पर कैंप लगाए गए हैं। इनका उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और सूची से जुड़ी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर देना है। यह अभियान 24 अक्टूबर तक चलेगा। सात विधानसभा क्षेत्रों में लगाए गए कैंप जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में अब 3,150 बूथ हैं। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कैंपों में मौजूद रहेंगे। यहां नए मतदाता पंजीकरण के साथ मतदाता सूची से जुड़ी आपत्तियां भी स्वीकार की जाएंगी। यह अभियान निरंतर पुनरीक्षण-2026 का हिस्सा है। इसके तहत आवेदन करने के लिए फार्म-6, 6ए, 7 और 8 उपलब्ध हैं। पात्र नागरिक संबंधित फॉर्म के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटाने या विवरण में संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसआईआर के बाद 6.65 लाख नाम हटाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मेरठ की सात विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची से 6,65,647 नाम हटाए गए थे। ये नाम मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट मतदाताओं की श्रेणी में थे। इससे पहले जिले में कुल 26,99,820 पंजीकृत मतदाता थे। अब निरंतर पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और सूची में दर्ज विवरण की जांच कराने का अवसर दिया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *