देवरिया के बस स्टेशन स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने विशेष शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी और छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया। भोजन की गुणवत्ता अच्छी मिलने पर उन्होंने सराहना की। जिलाधिकारी ने रसोइया से भोजन तैयार करने की व्यवस्था की जानकारी ली। रसोइया ने बताया कि विद्यालय में समुचित किचन सेट नहीं होने से भोजन बनाने में परेशानी होती है। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से समन्वय कर विद्यालय में किचन सेट बनवाने को कहा, ताकि रसोइयों को सुविधा मिले और बच्चों के लिए स्वच्छ व व्यवस्थित तरीके से मिड-डे मील तैयार किया जा सके।

