मेरठ में श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में भगवान श्री राम की लीला का मंचन बड़े धूमधाम से किया गया। नगर के चेयरमैन हिटलर त्यागी ने फीता काटकर एवं भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ रामलीला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि श्री राम हमारे आदर्श हैं और हमारा हर काम उनके नाम से चलता है। भगवान श्री राम के बिना हमारे जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है। रामलीला में आने वाले नर-नारी सभी का स्वागत है। नारद मोह एवं शिव विवाह की लीला का मंचन भी किया गया। नगर में शिव जी की बारात ढोल-नगाड़ों के संग निकाली गई। शिव बारात का शुभारंभ समाजसेवी गुल्लू गुर्जर ने शिव को तिलक एवं अभिषेक करके किया। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म का सबसे शक्तिशाली और प्राचीन प्रचार-प्रसार रामलीला के आयोजन से होता है।

