मेरठ में बाइकों से स्टंट करने वाले अरेस्ट:बीच सड़क मोटरसाइकिलों को दौड़ाकर उल्टा सीधा चलाया

मेरठ में बाइकों से स्टंट करने वाले अरेस्ट:बीच सड़क मोटरसाइकिलों को दौड़ाकर उल्टा सीधा चलाया

मेरठ के कोतवाली में बाइकों पर स्टंट करने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। दो बाइकों को भी सीज किया है। वीडियो 12 अगस्त का रात का है जो बृहस्पतिवार को सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी, वीडियो के आधार पर पुलिस ने फिलहाल 3 युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने दो बाइकें भी जब्त की हैं। दोनों महंगी बाइक हैं। जिन युवकों को पुलिस ने अरेस्ट किया है उसमें आरिश पुत्र नईम, फैजान पुत्र इरशाद और फरदीन पुत्र फरीद है जो अंजुम पैलेस का रहने वाला है। पुलिस इन युवकों से पूछताछ करते हुए अन्य युवकों की पहचान कर रही है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक बाइकों से स्टंट करते हुए गुजर रहे थे। ये युवक लगभग 8 बाइकों पर हैं। जो रास्ते में हॉर्न बजाते हुए और स्टंट करते हुए जा रहे हैं। इससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वीडियो के आधार पर फिलहाल तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है दो बाइकों को भी सीज किया है। क्षेत्र में जो भी व्यक्ति इस प्रकार स्टंट करते हुए या कानून का उल्लंघन करता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *