मेरठ में मंगलवार को सुबह की शुरूवात आसमान में छाए हल्के बादलों के साथ हुई लेकिन दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बीते दिन शहर में रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे मौसम सुहावना बना रहा। तापमान भी सामान्य से नीचे रहा। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। शाम को मौसम फिर सुहावना होने की उम्मीद है। इसके साथ ही आज बारिश की संभावना नहीं है। वहीं पिछले चार दिनों से मौसम में आए बदलाव के बाद मेरठ का AQI 75 से 92 के बीच दर्ज किया गया है। हवा की गुणवत्ता सामान्य से मध्यम श्रेणी में है। फिलहाल प्रदूषण का स्तर नियंत्रित है। सुबह का मौसम बाहरी गतिविधियों के लिए अनुकूल बना हुआ है। वहीं बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई दे रहा है। अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सबसे ज्यादा मरीज वायरल और अन्य इंफेक्शन वाली बीमारियों के ही देखने को मिल रहे हैं।

