अयोध्या में ट्रेन की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत:बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा; जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया, परिवार में मचा कोहराम

अयोध्या में ट्रेन की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत:बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा; जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया, परिवार में मचा कोहराम

अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। बंद रेलवे फाटक पार करते समय साइकिल सवार युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर घायल हुआ मृतक की पहचान 45 वर्षीय संतोष सोनकर निवासी बछड़ा सुल्तानपुर, अयोध्या के रूप में हुई है। बताया गया कि संतोष रात करीब 11:38 बजे साइकिल से बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल संतोष को जिला अस्पताल भेजा। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस कर रही आवश्यक कार्रवाई हादसा बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर रेलवे क्रॉसिंग के आसपास लोगों में चर्चा रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *