मेयर चुनाव से पहले 7 निर्दलीय-पार्षदों ने भाजपा की जॉइन:इनमें 4 BJP और 3 कांग्रेस के समर्थित; मेयर पद के दावेदार के लिए दो घंटे बैठक

मेयर चुनाव से पहले 7 निर्दलीय-पार्षदों ने भाजपा की जॉइन:इनमें 4 BJP और 3 कांग्रेस के समर्थित; मेयर पद के दावेदार के लिए दो घंटे बैठक

जोधपुर नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनावों की तारीख का ऐलान हो चुका है। इससे पहले भाजपा ने सात निर्दलीय प्रत्याशियों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। ऐसे में अब दावा किया जा रहा है कि ​बीजेपी बोर्ड बनाने के करीब है। क्योंकि बहुमत के लिए 51 पार्षद चाहिए। बीजेपी के 45 पार्षद जीत चुके हैं और इन 7 निर्दलीयों के साथ अब पार्टी के पास 52 पार्षदों का बहुमत है। भाजपा की सदस्या लेने वाले सात में से चार भाजपा समर्थित और तीन कांग्रेस समर्थित पार्षद है, जो बागी होकर चुनावी मैदान में उतरे थे। सभी सातों बाकी पार्षदों के साथ बाड़ेबंदी में, पदाधिकारियों ने करवाई जॉइनिंग भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में वार्ड 5 से विशाल सांखला, वार्ड 19 से दिनेश शर्मा, वार्ड 20 से चेतन गहलोत, वार्ड 47 से मोहन राम चौधरी, 48 से दुर्गा मेवाड़ा, 78 से निर्मला नायक और वार्ड 81 से स्वरूप सिंह शामिल है। गुरुवार को प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी और ​जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में सातों को भाजपा जॉइन करवाई गई। पार्षदों से दो घंटे चर्चा कर मेयर के लिए संगठन को भेजा प्रस्ताव प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने बताया कि सभी निर्दलीय पार्षदों को पार्टी की सदस्यता दिलाने में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल समेत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दोनों विधायक, नारायण सिंह देवल और ओमकार सिंह लखावत समेत अन्य पदाधिकारियों को काफी सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि मेयर पद को लेकर भी आज सभी पार्षदों से चर्चा की गई। इस दौरान करीब दो घंटे तक बैठक चली। सभी का कहना था कि संगठन जो निर्णय लेगा, हम उस फैसले के साथ रहेंगे। मेयर के पद को लेकर जो भी राय मिली उसकी रिपोर्ट सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को भिजवा दी गई है। अब संगठन जिसे भी उम्मीदवार बनाएगा, सभी साथ रहेंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार मेयर पद के दावेदार नामांकन पेश करेंगे। भाजपा की बाड़ेबंदी रणनीति काम आई, एक वार्ड से बदली ​गणित बताया जा रहा है कि निर्दलियों को साधने में बीजेपी की बाड़ेबंदी की रणनीति काफी काम आई। वोटिंग के बाद और काउंटिंग के बाद तुरंत प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी गई थी। वोटिंग के दौरान भी भाजपा प्रत्याशियों के अलावा कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में शामिल किया गया था। इसके बाद जैसे ही परिणाम आए बूथ स्तर और पार्टी के पदाधिकारियों ने लगातार कॉन्टैक्ट करना शुरू किया। बताया जा रहा था कि ये सातों 14 तारीख से ही बीजेपी की बाड़ेबंदी में थे लेकिन, मेयर के चुनावों से पहले गुरुवार को इन्हें सदस्यता दिलाकर ये मैसेज दिया कि पार्टी बोर्ड बनाने की तरफ है। इधर, कांग्रेस के लिए संकट, उनके पास केवल चार प्रत्याशी इधर, अब कांग्रेस के सामने बोर्ड बनाने को लेकर बड़ा संकट है। क्योंकि सात में से तीन पार्षद कांग्रेस समर्थित थे। इनमें जिस निर्मला नायक को वे पूर्व पार्षद लक्ष्मण नायक की पुत्रवधु बता रहे हैं, उन्होंने ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। लक्ष्मण नायक को हाल ही में कांग्रेस संगठन की ओर से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। इन चुनावों में 10 निर्दलीय समेत एक आरएलपी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। अब ऐसे में स्थिति ​साफ है कि कांग्रेस के पास महज तीन निर्दलीय और एक आरएलपी से चुने गए पार्षद का समर्थन है। सदस्यता के दौरान राज्य मंत्री ओमकार सिंह लखावत, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, जोधपुर नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल तथा सह प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर सिंह भी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *