मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों का हमला, न्यूरोलॉजिस्ट भर्ती:ड्यूटी खत्म कर आवास लौट रहे थे चिकित्सक, स्कूटी सवार महिला डॉक्टर का बिगड़ा संतुलन

मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों का हमला, न्यूरोलॉजिस्ट भर्ती:ड्यूटी खत्म कर आवास लौट रहे थे चिकित्सक, स्कूटी सवार महिला डॉक्टर का बिगड़ा संतुलन

मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार दोपहर मधुमक्खियों के झुंड ने चिकित्सकों और अन्य लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के डंक लगने से करीब छह से सात लोग घायल हो गए। इनमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. दिनेश राणा की हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना मेडिकल कॉलेज के डी ब्लॉक की है। यहां चिकित्सकों के आवास बने हुए हैं। गुरुवार दोपहर ओपीडी खत्म होने के बाद चिकित्सक अपने आवास की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूटी से जा रहीं एनेस्थीसिया विभाग की चिकित्सक डॉ. रितिका पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से उनका संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी फिसल गई। बचाव में आए डा. दिनेश भी घायल
डॉ. रितिका को गिरता देख पास में मौजूद न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. दिनेश राणा उन्हें उठाने के लिए दौड़े। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उन्हें भी घेर लिया और डंक मारने शुरू कर दिए। देखते ही देखते डॉ. शिवांश, डॉ. अभिषेक समेत कई अन्य लोग भी मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गए। चीख-पुकार के बीच बचने के लिए भागे लोग
अचानक हुए हमले से मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। मधुमक्खियों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। करीब 15 मिनट तक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मधुमक्खियों के वहां से हटने के बाद लोग मौके पर एकत्र हुए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात कई चिकित्सकों को मिली छुट्‌टी
घायल चिकित्सकों और अन्य लोगों को उपचार दिया गया। देर रात तक अधिकांश घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि डॉ. दिनेश राणा को भर्ती रखकर उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि मधुमक्खियों ने उन पर बड़ी संख्या में हमला किया था। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में चिकित्सकों और कर्मचारियों के बीच चर्चा रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *