मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत:घर का सामान लेकर लौट रहे थे, मुंडा पांडे क्षेत्र में झोड़ा गांव के पास हादसा

मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत:घर का सामान लेकर लौट रहे थे, मुंडा पांडे क्षेत्र में झोड़ा गांव के पास हादसा

मुरादाबाद के मुंडा पांडे थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार उपदेश सैनी की मौत हो गई। वह घर का सामान खरीदकर लौट रहे थे। झोड़ा गांव के पास हादसे के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उपदेश सैनी रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के चंद्रपुर कला गांव निवासी नोनी राम के बेटे थे। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह वह घर का सामान खरीदने के लिए मुंडा पांडे थाना क्षेत्र के रोंडा चौराहे पर आए थे। सामान खरीदने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान झोड़ा गांव के पास उनकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर परिजन और रोंडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल उपदेश को मुंडा पांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *